facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हाई से 25% टूट चुके Energy Stock पर ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 48% अपसाइड का टारगेट

Advertisement

Waaree Energies Stock: Emkay ने वारी एनर्जीज पर कवरेज की शुरुआत की है। साथ ही 48 फीसदी अपसाइड का टारगेट दिया है।

Last Updated- December 09, 2025 | 12:42 PM IST
Stock Market
Representational Image

Waaree Energies Stock: सोलर पीवी मॉड्यूल्स बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी वारी एनर्जीज (Waaree Energies) के शेयर में एक तेजी का सेंटीमेंट बन रहा है। बेहतर आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल (Emkay) ने वारी एनर्जीज पर कवरेज की शुरुआत की है। साथ ही 48 फीसदी अपसाइड का टारगेट दिया है। मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट के बीच शेयर ने हरे निशान में शुरुआत की। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का फोकस बिजनेस को डायवर्सिफाई कर विस्तार करने पर है। साथ ही सोलर मैन्युफैक्चरिंग के लिए बेहतर नीतियों का सपोर्ट कंपनी के बिजनेस को मिल रहा है।

Waaree Energies Stock: ₹4,260 अगला टारगेट

एमके ने वारी एनर्जीज पर BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है। मार्च-27E का टारगेट प्राइस (TP) 4,260 रुपये तय किया है। जिसमें कोर पीवी बिजनेस को मार्च-28E EV/EBITDA के 14 गुना पर वैल्यू किया गया है। सोमवार को शेयर 2882 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे करीब 48 फीसदी का तगड़ा अपसाइड देखने को मिल सकता है।

BSE पर मंगलवार को वारी एनर्जीज (Waaree Energies Share Price) में 2898 पर कारोबार की शुरुआत हुई। स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 3,864 है। यानी, फिलहाल यह शेयर अपने हाई से करीब 25 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। शेयर का 52 हफ्ते का लो 1,808 है। कंपनी का मार्केट कैप 82,745 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया।

Waaree Energies Share: ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज हाउस एमके का कहना है कि भारत के सोलर मैन्युफैक्चरिंग डेवलपमेंट को ALMM, BCD, और DCR जैसे अच्छे रेगुलेशन से सपोर्ट मिला है और, अभी मॉड्यूल की ओवरकैपेसिटी के बावजूद, सेल और वेफर-इनगोट्स के इंटीग्रेशन के साथ-साथ उन पर आने वाले ALMMs से वारी जैसे फर्स्ट मूवर्स को सपोर्ट मिलेगा, जिससे उनकी कॉम्पिटिटिवनेस बढ़ेगी। कंपनी के प्रॉफिट का बड़ा हिस्सा मॉड्यूल से सेल और फिर वेफर-इंगॉट की ओर शिफ्ट होगा, लेकिन बुक मार्जिन और रिटर्न बने रहने की संभावना है।

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, FY25–28E के लिए राजस्व/EBITDA/APAT की CAGR क्रमशः 36%/48%/40% रहने का अनुमान है। इसमें FY26–27 में बड़े इंटीग्रेटेड एक्सपेंशन के चलते 33% मॉड्यूल वॉल्यूम CAGR और 23–24% ​स्थिर EBITDAM का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कंपनी डायवर्सिफिकेशन को और विस्तार दे रही है। कंपनी BESS, ट्रांसफॉर्मर, इन्वर्टर और इलेक्ट्रोलाइजर जैसे सेगमेंट्स में प्रवेश कर रही है, जबकि EPC और O&M में पहले से मजबूत उपस्थिति है। इससे कंपनी को ग्राहकों के बीच हायर वॉलेट शेयर हासिल करने में मदद मिलेगी।


(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 9, 2025 | 12:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement