facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Energy Stock: एक साल में 40% दौड़ा, दमदार आउटलुक पर ब्रोकरेज बुलिश; कहा – अभी 28% और चढ़ेगा

Advertisement

Energy Stock: एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने रिएबल सेक्टर की कंपनी पर 'BUY' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 363 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Last Updated- April 15, 2026 | 3:44 PM IST
Energy stock

Energy Stock: एशियाई बाजारों से पॉजिटिव रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (15 अप्रैल) को जोरदार बढ़त देखी गई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त होने की उम्मीदों का निवेशकों के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड पर बुलिश आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मौजूदा स्तरों पर यह शेयर अन्य रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों की तुलना में डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है।

ACME Solar Holdings पर टारगेट प्राइस: ₹363

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने एक्मे सोलर होल्डिंग्स पर ‘BUY’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 363 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 28 फीसदी का अच्छा रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, एक्मे सोलर भारत की अग्रणी कंपनी है और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (FDRE) के विकास में सक्रिय है। कंपनी के पास देश की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्टेड पाइपलाइन है, जो 4031 मेगावाट की है। इसमें से 2,980 मेगावाट (74%) पहले ही लंबी अवधि के पीपीए में बदल चुकी है और ये हाई क्वालिटी वाले केंद्रीय सरकार समर्थित ऑफ-टेकर के साथ हैं।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी अपनी ऑपरेशनल कैपेसिटी को FY25 के 2,540 मेगावाट से बढ़ाकर FY28E तक 6,270 मेगावाट से अधिक करने की तैयारी में है। इसके साथ ही, कंपनी 71%/70%/77% के मजबूत रेवेन्यू/EBITDA/PAT सीएजीआर देने की स्थिति में है। यह ग्रोथ ट्रेडिशनल सोलर से हटकर कैपेसिटी यूटिलाइजेशन फेक्टर (CUF) और हाई टैरिफ वाले डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी एसेट्स की ओर बढ़ने के कारण संभव हो रही है। इससे आय की क्वालिटी बेहतर हो रही है।

Also Read: Bonus Share की चर्चा से ज्वेलरी स्टॉक में आई तेजी; शेयर 15% तक उछला; ₹20 से भी कम शेयर का भाव

ब्रोकरेज ने कहा मौजूदा स्तरों पर यह शेयर अन्य रिन्यूएबल कंपनियों की तुलना में डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है। जबकि इसका EBITDA/PAT सीएजीआर 70%/77% जैसे मजबूत स्तर पर है और भारत में सबसे बड़ी डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी पाइपलाइन भी इसके पास है।

ACME Solar Holdings: शेयर प्रदर्शन

कंपनी के शेयर एक महीने में करीब 12 प्रतिशत चढ़े हैं। तीन महीने में शेयर 28.84 फीसदी की तेजी आई है जबकि छह महीने में यह 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। एक साल में स्टॉक ने 38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक्स का हाई 324.25 रुपये और 52 वीक्स लो 195.65 रुपये है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 15, 2026 | 3:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement