facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹41,000 करोड़ सब्सिडी से चमके Fertiliser stocks, 2 शेयरों पर 56% तक रिटर्न का टारगेट; एक का दाम ₹120 से भी कम

Advertisement

Fertilizers Stocks: फॉस्फोरिक एसिड की कीमतें $1,300 प्रति टन पर स्थिर बनी हुई हैं। इससे बैकवर्ड इंटीग्रेशन वाली फर्म्स को आने वाली तिमाहियों में बेहतर मार्जिन मिलने की संभावना

Last Updated- April 09, 2026 | 1:20 PM IST
Fertilizer

Fertiliser stocks: फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में गुरुवार (9 अप्रैल) को जोरदार तेजी दर्ज की गई। सरकार ने खरीफ 2026 की फसलों के समर्थन के लिए 41,534 करोड़ रुपये की फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी है। इसकी वजह से फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में खरीदारी तेज हो गई। फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड में सबसे ज्यादा तेजी आई। शुरूआती कारोबार के दौरान यह बीएसई पर 8 प्रतिशत तक चढ़ गया था।

पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह से फर्टिलाइजर की कीमतें दुनिया भर में तेजी से बढ़ गई हैं। ऐसे में सरकार ने खरीफ 2026 के लिए गैर-यूरिया फर्टिलाइजर पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाने का फैसला किया है। अब प्रति किलो सब्सिडी 10 से 21 प्रतिशत तक ज्यादा मिलेगी। यह बढ़ोतरी खरीफ 2025 के मुकाबले पोषक (Nutritious) आधारित सब्सिडी योजना के तहत की गई है। इस फैसले से सरकार पर करीब 41,534 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत ज्यादा है।

यह पढ़ें: IOC से लेकर ONGC तक: तेल गिरा तो किसकी चांदी, किसका नुकसान? निवेशक कहां लगाएं पैसा

Fertiliser stocks: किन स्टॉक्स पर लगाएं दांव?

मौजूदा स्थिति के बीच ब्रोकरेज फर्म एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में फर्टिलाइजर सेक्टर के मार्जिन दबाव में रहने की उम्मीद है। फिर भी, हम फर्टिलाइजर सेक्टर में कोरोमंडल इंटरनेशनल (Coromandel International) और पारादीप फॉस्फेट (Paradeep Phosphate) को पसंद करते हैं।

ब्रोकरेज के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में फॉस्फोरिक एसिड की कीमतें 1,300 डॉलर प्रति टन पर स्थिर बनी हुई हैं। इससे बैकवर्ड इंटीग्रेशन वाली कंपनियों को आने वाली तिमाहियों में बेहतर मार्जिन मिलने की संभावना है। हालांकि, अमोनिया और सल्फर की कीमतों में तिमाही आधार पर क्रमशः 30 प्रतिशत और 21 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी हुई है। इससे आयात पर निर्भर कंपनियों की प्रॉफिटेबिलिटी पर दबाव पड़ने की आशंका है।

ब्रोकरेज ने कोरोमंडल इंटरनेशनल पर 2400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 13 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है। कोरोमंडल इंटरनेशनल के शेयर बुधवार को 2115 रुपये पर बंद हुए। शेयर अपने 52 वीक्स हाई 2,720 रुपये से करीब 22 प्रतिशत नीचे चल रहे हैं।

इसके अलावा पारादीप फॉस्फेट पर 190 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। शेयर मौजूदा भाव से निवेशकों को 56 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे सकता है। पारादीप फॉस्फेट के शेयर गुरुवार को 120 रुपये के आस पास ट्रेड कर रहे थे।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 9, 2026 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement