facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI के नियमों में सख्ती से 5 फीसदी तक टूटे फाइनैंस स्टॉक्स, सेंसेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट

Advertisement

सेंसेक्स की​ गिरावट में सबसे ज्यादा हाथ बैंकिंग शेयरों का रहा। आईसीआईसीआई बैंक में 1.5 फीसदी और ऐ​​क्सिस बैंक में 3.03 फीसदी गिरावट आई।

Last Updated- November 17, 2023 | 9:51 PM IST
Flair Writing Share

बैंकों और वित्तीय संस्थानों को बिना गिरवी दिए गए ऋण के लिए ज्यादा पूंजी अलग रखने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देश के एक दिन बाद आज वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में खासी गिरावट देखी गई। इससे बेंचमार्क सूचकांक भी गिरावट पर बंद हुए।

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर 65,795 पर बंद हुआ। निफ्टी 33 अंक के नुकसान के साथ 19,732 पर बंद हुआ। मगर इस गिरावट के बावजूद इस हफ्ते सेंसेक्स 1.4 फीसदी और निफ्टी 1.6 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब बेंचमार्क सूचकांक लाभ में रहे हैं।

सेंसेक्स की​ गिरावट में सबसे ज्यादा हाथ बैंकिंग शेयरों का रहा। आईसीआईसीआई बैंक में 1.5 फीसदी और ऐ​​क्सिस बैंक में 3.03 फीसदी गिरावट आई। बैंक निफ्टी 1.3 फीसदी नीचे बंद हुआ। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 3.7 फीसदी गिरावट पर बंद हुआ। निफ्टी वित्तीय सेवा सूचकांक भी करीब 1 फीसदी नुकसान में बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांकों में वित्तीय शेयरों का भारांश करीब 40 फीसदी है।

आरबीआई ने कल एक परिपत्र जारी कर उपभोक्ता ऋण के लिए जो​खिम भार बढ़ा दिया था। इससे पहले अक्टूबर आरबीआई गवर्नर श​क्तिकांत दास ने कोई भी संपत्ति गिरवी रखे बगैर लिए जा रहे ऋणों में तेज वृद्धि पर बैंकों को आगाह किया था और जो​खिम रणनीति पर सर्तकता बरतने का निर्देश दिया था। इसी के मद्देनजर आरबीआई ने यह कदम उठाया है। विश्लेषकों का कहना है कि आरबीआई के इस कदम से ऋण में इजाफे की रफ्तार धीमी होगी और ऋण की लागत तथा पूंजी पर्याप्तता की जरूरतें बढ़ जाएंगी।

नोमुरा ने अपने नोट में कहा है कि आरबीआई के निर्णय से वित्त वर्ष 2025 में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की ऋण वृद्धि पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही तक असुर​क्षित यानी बिना गिरवी के ऋण में 25 से 30 फीसदी के बीच इजाफा हुआ है। किंतु कुछ बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आरबीआई के ​निर्णय से बैंकों पर मामूली असर पड़ेगा।

जियोजित फाइनैं​शियल सर्विसेज में मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘असुरक्षित ऋण की कुछ श्रे​णियों, एनबीएफसी को ऋण तथा क्रेडिट कार्ड ऋण के लिए जो​खिम भार बढ़ाने के ​फैसले से बैंकों की पूंजी की जरूरत तत्काल बढ़ जाएगी, जिससे पूंजी महंगी भी हो जाएगी। मगर बैंकों के मुनाफे पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।’

दो दिन तक शुद्ध लिवाली करने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने आज 500 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले। देसी संस्थागत निवेशकों ने भी 565 करोड़ रुपये निकाले हैं।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement