facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

35% करेक्ट हो चुका है ये FMCG Stock, मोतीलाल ओसवाल ने अपग्रेड की रेटिंग; कहा – BUY करें, GST रेट कट से मिलेगा फायदा

Advertisement

FMCG Stock to buy: मोतीलाल ओसवाल ने कोलगेट बनाने वाली कंपनी कोलगेट पामोलिव (भारत) (Colgate Palmolive (India) पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है।

Last Updated- September 08, 2025 | 1:58 PM IST
FMCG Share

FMCG Stocks to Buy: रोजाना इस्तेमाल के सामानों पर जीएसटी घटने की घोषणा के बाद एफएमसीजी सेक्टर निवेशकों के फोकस में बना हुआ है। पिछले हफ्ते जीएसटी कटौती के ऐलान के बाद एफएमएसजी स्टॉक्स में काफी हलचल देखने को मिली। बाजार के जानकारों का कहना है कि जीएसटी दर घटने से कंजम्प्शन को बढ़ावा मिल सकता है।

इन सब फैक्टर्स के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कोलगेट बनाने वाली कंपनी कोलगेट पामोलिव (भारत) (Colgate Palmolive (India) पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि 35 फीसदी करेक्ट होने के बाद शेयर में नयी जान देखने को मिल सकती है।

Colgate Palmolive (India): टारगेट प्राइस ₹2850| रेटिंग BUY|

मोतीलाल ओसवाल ने Colgate Palmolive (India) पर अपनी रेटिंग को ‘Neutral’ से अपग्रेड कर ‘BUY‘ कर दिया है। स्टॉक पर 2850 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के मौजूदा भाव 2417 रुपये से 18 फीसदी ज्यादा है।

ब्रोकरेज ने कहा कि पिछले 12 महीनों में इस स्टॉक में लगभग 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह तुलनात्मक रूप से आरामदायक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। वित्त वर्ष 2026 और 2027 के लिए इसका पी/ई रेशियो क्रमशः 46 गुना और 41 गुना है।

ब्रोकरेज ने कहा कि उम्मीद है कि ज्यादातर कंपनियां जीएसटी दर में की गई कटौती का लाभ कंज्यूमर को जरूर पहुचाएंगी चाहे वह प्राइस तय करने में कंटेंट बढ़ाकर हो या फिर सीधे कीमतों में कटौती के रूप में। हालांकि, निकट भविष्य में कुछ व्यापारिक चुनौतियां सामने आ सकती हैं। लेकिन हम इन कदमों को स्ट्रक्चल सुधार मानते हैं जो कंज्यूमर मांग को बढ़ावा देंगे।

FMCG Sector Outlook

एफएमसीजी स्टॉक्स में पिछले दो हफ्तों के दौरान पहले ही तेजी देखी जा चुकी है। यह आंशिक रूप से जीएसटी लाभ की उम्मीदों पर आधारित थी। लेकिन मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट्स का मानना है कि स्ट्रक्चरल फायदे…खासकर खाने पीने की जरुरी चीजों और पर्सनल केयर सेगमेंट में मध्यम अवधि में वॉल्यूम-आधारित ग्रोथ को समर्थन देंगे।

ब्रोकरेज ने कहा कि GST 2.0 सुधार का प्रभाव 2017 में पहली बार लागू हुए GST जैसा ही माना जा रहा है, जब कंपनियों की वॉल्यूम और रेवेन्यू ग्रोथ अगले कुछ वित्त वर्षों में 500 से 1000 बेसिस पॉइंट तक तेज़ हो गई थी। मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों को उम्मीद है कि आने वाले 12–15 महीनों में स्टेपल्स कंपनियों में मजबूत वृद्धि देखने को मिलेगी। इसी आधार पर उन्होंने कोलगेट पर अपनी रेटिंग बढ़ाकर ‘Buy’ कर दी है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement