facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q2 अपडेट में दिखाया दम, अब 30% रिटर्न देगा ये FMCG शेयर; ब्रोकरेज ने कहा – अभी खरीदें

Advertisement

Stock to Buy: ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस साल सर्दी कड़ी होने की संभावना है। इसका पॉजिटिव असर सर्दियों के स्किनकेयर उत्पादों पर पड़ सकता है।

Last Updated- October 08, 2025 | 4:40 PM IST
FMCG Share

FMCG Stock: दिवाली से पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स बुधवार को बढ़त में खुलने के बाद लाल निशान में फिसल गए। आईटी शेयरों में खरीदारी के बावजूद चुनिंदा सेक्टर में प्रॉफिट बुकिंग ने शेयर बाजार को नीचे खींचा है। बाजार में इस माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस नुवामा इक्विटीज ने एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी डाबर इंडिया पर Q2 अपडेट के बाद पॉजिटिव आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस साल सर्दी कड़ी होने की संभावना है। इसका पॉजिटिव असर सर्दियों के स्किनकेयर उत्पादों पर पड़ सकता है।

Dabur India: टारगेट प्राइस ₹625

नुवामा इक्विटीज ने डाबर इंडिया पर ‘BUY‘ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 625 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 27 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है। डाबर इंडिया के शेयर मंगलवार को 492 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का कहना है कि इस साल सर्दी ज्यादा कड़ी हो सकती है। इसकी वजह है लंबे समय तक चला मानसून और ला नीना का असर। इसका फायदा कंपनी को मिल सकता है। खासकर उसके हेल्थ और इम्युनिटी प्रोडक्ट्स को। जैसे च्यवनप्राश, हॉनिटस और शहद। सर्दियों के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स जैसे गुलाबारी और कोल्ड क्रीम की डिमांड भी बढ़ सकती है।

ब्रोकरेज के अनुसार, डाबर ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2FY26) का बिज़नेस अपडेट जारी किया, जिसमें कंपनी की रेवेन्यू और EBITDA ग्रोथ अनुमान के अनुसार रही। ब्रोकरेज ने कहा हमें उम्मीद है कि कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 5.4% और EBITDA ग्रोथ 5.5% रह सकती है। जबकि हमारा शुरुआती अनुमान 6.9% की ग्रोथ का था।

Also Read | गुजरात में टैक्स कटौती की चर्चा के बीच इन दो Energy Stocks पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹1,700 तय के टारगेट तय

Dabur India Share Performance

डाबर इंडिया का शेयर अपने 52 वीक हाई 581 रुपये से 17 फीसद नीचे चल रहा है। एक महीने में शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। तीन महीने में शेयर 6 फीसदी से ज्यादा गिरा है। छह महीने में स्टॉक में करीब 5 फीसदी चढ़ा है। एक साल में स्टॉक में 15 फीसदी, दो साल में 12.19 प्रतिशत और पांच साल में 8 प्रतिशत गिरावट आई है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 85,190.34 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement