facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

400% का तगड़ा डिविडेंड! ऑटोमोबाइल सेक्टर की जानी-मानी कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Advertisement

कंपनी ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 अप्रैल, 2025 को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 40 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की थी।

Last Updated- August 31, 2025 | 4:08 PM IST
Persistent Systems Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Dividend Stocks: ऑटोमोबाइल सेक्टर की जानी-मानी कंपनी फोर्स मोटर्स लिमिटेड इन दिनों चर्चा में है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 400 फीसदी का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। यह डिविडेंड 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 40 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से दिया जाएगा। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और अन्य जरूरी जानकारी भी शेयर की है।

फोर्स मोटर्स ने 1 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 अप्रैल, 2025 को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 40 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की थी। यह डिविडेंड कंपनी की 66वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू होगा। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक के पास 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 1000 शेयर हैं, तो उसे 40,000 रुपये (40 रुपये × 1000) का डिविडेंड मिलेगा।

Also Read: Dividend Stocks: सितंबर के पहले हफ्ते शेयर मार्केट में धमाका! लगभग 100 कंपनियां बांटेंगी मुनाफा, देखें लिस्ट

रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड पेमेंट की तारीख

कंपनी ने डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों को तय करने के लिए 10 सितंबर, 2025 (बुधवार) को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी, जिन शेयरधारकों का नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, वे इस डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी ने यह भी बताया कि अगर 66वीं AGM में डिविडेंड को मंजूरी मिलती है, तो यह राशि AGM की तारीख से 30 दिनों के भीतर शेयरधारकों को भुगतान कर दी जाएगी।

बता दें कि फोर्स मोटर्स BSE स्मॉलकैप का हिस्सा है। कंपनी के शेयर भी बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर फोर्स मोटर्स का शेयर करीब 0.34  फीसदी की बढ़त के साथ 19,450.00 रुपये पर बंद हुए थे। यह कंपनी के मजबूत प्रदर्शन और निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।

फोर्स मोटर्स की इस घोषणा से निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है, और मार्केट एक्सपर्ट इसे कंपनी की स्थिर फाइनेंशियल कंडीशन का संकेत मान रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 30, 2025 | 6:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement