facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Army से इस ऑटो कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर ने लगाई 7% की लंबी छलांग; 2 साल में दिया 720% रिटर्न

Advertisement

फोर्स मोटर्स ने एक्सचेंज फाईलिंग में कहा, ''कंपनी ने भारतीय रक्षा बलों से 2978 वाहनों के ऑर्डर के लिए एक ऐतिहासिक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए हैं।''

Last Updated- March 28, 2025 | 11:32 AM IST
HAL Share price

Force Motors share price: फोर्स मोटर्स के शेयरों में शुक्रवार (28 मार्च) को जबरदस्त तेजी आई और यह बीएसई पर 7.4 प्रतिशत चढ़कर 9,444.85 रुपये प्रति शेयर के हाई लेवल पर पहुंच गए। कंपनी को इंडियन आर्मी से 2,978 वाहनों के ऑर्डर का ऑर्डर मिलने के बाद शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई।

फोर्स मोटर्स के शेयर सुबह 11:11 बजे बीएसई (BSE) पर 278.95 या 3.17% चढ़कर 9065.10 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.03% की मामूली बढ़त लेकर 77,628.29 पर कारोबार कर रहा था। कंपनी का मार्केट कैप 11,623.85 करोड़ रुपये हो गया। शेयर का 52 वीक हाई 10,272.65 प्रति शेयर और 52 वीक लो 6,128.55 प्रति शेयर है।

क्या मिला ऑर्डर?

फोर्स मोटर्स ने एक्सचेंज फाईलिंग में कहा, ”कंपनी ने भारतीय रक्षा बलों से 2978 वाहनों के ऑर्डर के लिए एक ऐतिहासिक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए हैं।”

भारतीय रक्षा बलों द्वारा 2,978 फोर्स गोरखा हल्के वाहनों (जीएस 4X4 800 किग्रा सॉफ्ट टॉप) की खरीद के लिए फोर्स मोटर्स को एल1 विक्रेता घोषित किया गया। यह लेन-देन अधिकतम तीन वर्षों की समयावधि में कई किस्तों में पूरा किया जाएगा।

फोर्स मोटर्स अपने गोरखा एलएसवी (लाइट स्ट्राइक व्हीकल) के जरिए कई वर्षों से डिफेन्स सेक्टर को सर्विस प्रोवाइड कर रही है। कंपनी वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूती, ऑफ-रोड क्षमता और अनुकूलन क्षमता के लिए जानी जाती है।

फोर्स मोटर्स शेयर हिस्ट्री

फोर्स मोटर्स के शेयरों में पिछले एक महीने में जोरदार तेजी देखने को मिली है। इस दौरान इनमें 36% का उछाल आया है। वहीं, बीते तीन और छह महीने में शेयर क्रमश: 37.71% और 18.59% चढ़ा है तथा एक साल में 25% का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में बीते दो साल में 724% की तेजी आई है। हालांकि, शेयर अभी अपने 52 वीक हाई 10,272.65 रुपये से 14% नीचे चल रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 28, 2025 | 11:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement