facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का शेयर बाजार में निवेश पड़ा सुस्त, जनवरी में अब तक 3,900 करोड़ रुपये डाले

Advertisement

आंकड़ों से पता चलता है कि डेट या बॉन्ड बाजार को लेकर FPI का आकर्षण बना हुआ है।

Last Updated- January 14, 2024 | 3:06 PM IST
FPI Selling

ब्याज दर परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने सतर्क रुख अपनाया है और जनवरी के पहले दो सप्ताह में भारतीय शेयर बाजारों में करीब 3,900 करोड़ रुपये लगाए हैं। इससे पहले पूरे दिसंबर महीने में FPI ने भारतीय शेयर बाजारों में 66,134 करोड़ रुपये डाले थे। वहीं नवंबर में FPI ने शेयरों में 9,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने अबतक (12 जनवरी तक) भारतीय शेयरों में शुद्ध रूप से 3,864 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

मॉर्निंगस्टार इनवेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा ‘निवेशकों के निवेश का मौजूदा रुख मुनाफावसूली की वजह से है, क्योंकि भारतीय शेयर बाजार इस समय अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर है।’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा ब्याज दर परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता की वजह से भी FPI किनारे पर हैं और वे निवेश का कोई निर्णय लेने से पहले किसी संकेतक का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लगातार जारी भू-राजनीतिक तनाव की वजह से भी FPI निवेश निर्णय लेते समय सतर्कता बरत रहे हैं। इस बीच, आंकड़ों से पता चलता है कि ऋण या बॉन्ड बाजार को लेकर FPI का आकर्षण बना हुआ है।

इसी अवधि में FPI बॉन्ड बाजार में 7,912 करोड़ रुपये का निवेश किया। इससे पहले FPI ने दिसंबर में बॉन्ड बाजार में 18,302 करोड़ रुपये, नवंबर में 14,860 करोड़ रुपये और अक्टूबर में 6,381 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।

Advertisement
First Published - January 14, 2024 | 3:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement