facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI ने इस महीने शेयर बाजार में निवेश किए 8,400 करोड़ रुपये, चीन छोड़ भारत की ओर रुख करने की क्या है वजह?

Advertisement

अगस्त के पहले सप्ताह में Fitch द्वारा अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाने के बाद FPI ने इक्विटी से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की

Last Updated- August 20, 2023 | 3:23 PM IST
FPI Trend: Continuous selling by foreign investors stopped, buyers became buyers after two months, pumped Rs 15,446 crore into the market विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का दौर थमा, दो महीने बाद बने खरीदार, बाजार में झोंके 15,446 करोड़ रुपये

वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता, चीन में आर्थिक चिंताओं और घरेलू अर्थव्यवस्था की स्थिरता के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ( FPI) ने भारतीय इक्विटी में इस महीने अब तक करीब 8,400 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, “चीन से मांग में कमी के कारण वैश्विक आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण हो रहा है, वैश्विक शेयर बाजार में कोई भी कमजोरी स्थानीय शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव ला सकती है और इससे FPI का प्रवाह आगे चलकर अस्थिर हो सकता है।”

आंकड़ों के अनुसार, FPI ने 1-18 अगस्त के दौरान भारतीय इक्विटी में शुद्ध रूप से 8,394 करोड़ रुपये का निवेश किया। हालांकि, अगस्त के पहले सप्ताह में फिच (Fitch) द्वारा अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाने के बाद FPI ने इक्विटी से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के शोध प्रबंधक – सहायक निदेशक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, “वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और चीन में आर्थिक चिंताओं के कारण FPI का रुख भारतीय बाजार की ओर हो गया है।” उन्होंने कहा कि जून तिमाही में उम्मीद से बढ़कर कमाई से भारतीय बाजार के लिए धारणा सकारात्मक हो सकी।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 3:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement