facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MSCI में फेरबदल से बढ़ी FPI की बिकवाली, बेच डाले 6,516 करोड़ रुपये के शेयर

Advertisement

एमएससीआई द्वारा संचालित यह जोड़-घटाव ऐसे समय में हो रहा है जब एफपीआई पहले से ही आक्रामक तरीके से अपना निवेश कम कर रहे हैं।

Last Updated- August 26, 2025 | 10:35 PM IST
FDI

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मंगलवार को 6,516 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिकवाली की। इसमें से अधिकांश निकासी एमएससीआई सूचकांक के ताजा पुनर्संतुलन के कारण हुई। इस पुनर्गठन में इटर्नल (पूर्व में ज़ोमैटो), एशियन पेंट्स और जिंदल स्टील ऐंड पावर जैसे शेयरों के भारांक में कमी देखी गई जबकि सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन और थर्मैक्स को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर निकाल दिया गया।

इसने एफपीआई की सक्रिय बिकवाली को बढ़ावा मिला और उन्हें इस महीने की शुरुआत में वैश्विक सूचकांक प्रदाता द्वारा घोषित बदलावों के अनुरूप अपनी पोजीशन समायोजित करनी पड़ी। हालांकि स्विगी, विशाल मेगा मार्ट, हिताची एनर्जी और वारी एनर्जीज को सूचकांक में शामिल करने से इस निकासी को कुछ हद तक कम हुई। ये शेयर तेज उछाल या शेयरधारिता में लॉक-इन अवधि की समाप्ति के कारण शामिल हुए जिससे इंडेक्स में शामिल होने की उनकी पात्रता में सुधार हुआ।

एमएससीआई ग्लोबल स्मॉलकैप इंडेक्स में बदलाव के तहत 15 कंपनियों को जोड़ा गया और छह को हटाया गया। शामिल नई कंपनियों में बेलराइज इंडस्ट्रीज, ब्रेनबीज सॉल्यूशंस और कैपरी ग्लोबल शामिल हैं जबकि भारत डायनेमिक्स, ईजी ट्रिप प्लानर्स, हिकल और जैन इरिगेशन को बाहर किया गया है।

एमएससीआई द्वारा संचालित यह जोड़-घटाव ऐसे समय में हो रहा है जब एफपीआई पहले से ही आक्रामक तरीके से अपना निवेश कम कर रहे हैं। अगस्त में अब तक उन्होंने घरेलू शेयरों से 23,255 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है जबकि जुलाई में 17,741 करोड़ रुपये की निकासी की गई थी। मजबूत घरेलू तरलता के बावजूद लगातार बिकवाली ने बाजार की धारणा को दबाव में रखा है।

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement