facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI ने फरवरी के पहले पखवाड़े में तेल एवं गैस, विद्युत शेयरों में की बिकवाली

Advertisement
Last Updated- February 21, 2023 | 10:18 PM IST
FPI Selling

फरवरी के पहले पखवाड़े के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने तेल एवं गैस और विद्युत कंपनियों के शेयरों में बिकवाली पर जोर दिया। प्राइम इन्फोबेस द्वारा जुटाए गए आंकड़े के अनुसार, FPI ने इस अवधि के दौरान तेल, गैस और ईंधन शेयरों में 6,263 करोड़ रुपये की बिक्री की।

धातु एवं खनन (1,948 करोड़ रुपये) केमिकल (411 करोड़ रुपये), और एफएमसीजी (353 करोड़ रुपये) अन्य ऐसे क्षेत्र थे जिनमें FPI ने बिकवाली की। FPI ने फरवरी के पहले पखवाड़े में 4,807 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

वहीं, FPI द्वारा इस अवधि में वित्तीय सेवा क्षेत्र में 2,368 करोड़ रुपये, आईटी में 1,777 करोड़ रुपये और पूंजीगत वस्तु शेयरों में 1,509 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई।

विश्लेषकों का कहना है कि नरम कर्मचारी लागत, उचित मूल्यांकन की वजह से आईटी शेयरों में तेजी आई।

वित्त क्षेत्र की कंपनियों के बारे में विश्लेषकों का कहना है कि ऋण वृद्धि और फंसे कर्ज में कमी तथा अन्य क्षेत्रों की तुलना में बेहतर लाभ ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से इन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी देखी गई।

15 फरवरी, 2023 तक की अवधि में सर्वाधिक क्षेत्रवार निवेश वित्तीय सेवा (33.7 प्रतिशत) था, जिसके बाद 11.7 प्रतिशत के साथ आईटी और 10.3 प्रतिशत के साथ तेल एवं गैस का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - February 21, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement