facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI का भारतीय शेयरों में घटा 11 फीसदी निवेश, पिछले साल के मुकाबले आई 70 अरब डॉलर की कमी

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 5:16 PM IST
FPI Selling

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का निवेश 2023 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 11 फीसदी घटकर 542 अरब डॉलर रह गया है। मॉर्निंगस्टार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

जनवरी-मार्च, 2022 में भारतीय शेयर बाजार में FPI का निवेश 612 अरब डॉलर था। तिमाही आधार पर भारतीय शेयर बाजार में FPI का निवेश सात प्रतिशत घटा है। अक्टूबर-दिसंबर, 2022 में यह 584 अरब डॉलर रहा था।

इससे पिछली लगातार तीन तिमाहियों में भारतीय शेयर बाजारों में उनका निवेश बढ़ा था। इसके साथ ही भारतीय शेयरों में FPI का बाजार पूंजीकरण (mcap) मार्च, 2022 के 17.8 प्रतिशत से घटकर 17.3 प्रतिशत रह गया है।

Also read: बीते साल देश में बेहद अमीर लोगों की संख्या में आई 7.5 प्रतिशत की गिरावट, जानिए क्या रहा कारण

वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड धनराशि निकालने के बाद, FPI ने पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में भी अपनी बिकवाली जारी रखी। विश्व स्तर पर केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक तरीके से ब्याज दरें बढ़ाए जाने के बीच FPI ने भारतीय शेयर बाजार से 37,631 करोड़ रुपये निकाले। वर्ष 1993 में विदेशी निवेश की शुरुआत के बाद से, यह पहली बार है जब FPI दो वित्त वर्षों के लिए लगातार बिकवाल रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 5:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement