facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीनिक एक्सपोर्ट्स से लेकर अच्युत हेल्थकेयर तक, इस हफ़्ते ये 5 शेयर रहेंगे एक्स-डेट पर; ऐसे उठा सकते हैं फायदा

Advertisement

जब इक्विटी शेयर का प्राइस अगले डिविडेंड पेयआउट को दिखाने के लिए एडजस्ट होता है, उसे एक-डिविडेंड डेट (Ex-Dividend Date) के रूप में जाना जाता है।

Last Updated- December 09, 2024 | 8:47 AM IST
ex-date

Dividend, bonus, stock split: इस सप्ताह 5 कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर रहेंगे। बीएसई के अनुसार, सीनिक एक्सपोर्ट्स (इंडिया) लिमिटेड अगले सप्ताह 13 दिसंबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा। कुछ प्रमुख कंपनियों ने स्टॉक स्प्लिट, बोनस इश्यू और एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मीटिंग (EGM) समेत कॉर्पोरेट एक्शन का एलान किया है।

अच्युत हेल्थकेयर, श्रद्धा ए.आई. टेक्नोलॉजीज, क्वासर इंडिया और एक्सारो टाइल्स के शेयर भी 9 दिसंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में सुर्खियों में रहेंगे। इये सभी कंपनियां अगले हफ्ते एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगी।

क्या होता है एक्स-डेट ? (What is ex-date?)

जब इक्विटी शेयर का प्राइस अगले डिविडेंड पेयआउट को दिखाने के लिए एडजस्ट होता है, उसे एक-डिविडेंड डेट (Ex-Dividend Date) के रूप में जाना जाता है। कोई शेयर जब एक्स-डिविडेंड बन जाता है, तो उस दिन से उसके अगले डिविडेंड पेयआउट का वैल्यू आगे नहीं चलता है। डिविडेंड उन सभी शेयरहोल्डर्स को दिया जाता है, जिनके नाम रिकॉर्ड डेट के अंत तक कंपनी की लिस्ट में दिखाई देते हैं।

सीनीक एक्सपोर्ट्स (इंडिया)

सीनीक एक्सपोर्ट्स (इंडिया) 13 दिसंबर 2024 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा। कंपनी ने 2023-24 के वित्तीय वर्ष के लिए 10% (1 रुपये प्रति शेयर) का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा।

अच्युत हेल्थकेयर

अच्युत हेल्थकेयर के शेयर 10 दिसंबर 2024 को एक्स-डेट पर होंगे। कंपनी ने दो बड़े ऐलान किए हैं – एक तो 10 रुपये के एक शेयर को 1 रुपये के 10 शेयरों में विभाजित (स्प्लिट) किया जाएगा, और दूसरा, कंपनी 4:10 के अनुपात में बोनस शेयर भी जारी करेगी (यानी हर 10 मौजूदा शेयरों के बदले 4 नए बोनस शेयर मिलेंगे)। इसके लिए 10 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

श्रद्धा ए.आई. टेक्नोलॉजीज

श्रद्धा ए.आई. टेक्नोलॉजीज भी 10 दिसंबर 2024 को एक्स-डेट पर ट्रेड करेगा। कंपनी ने अपने 5 रुपये के एक शेयर को 2 रुपये के शेयरों में विभाजित (स्प्लिट) करने की घोषणा की है। इसके लिए भी 10 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट होगी।

एक्सारो टाइल्स

एक्सारो टाइल्स के शेयर 13 दिसंबर 2024 को एक्स-डेट पर होंगे। कंपनी ने अपने 10 रुपये के एक शेयर को 1 रुपये के 10 शेयरों में विभाजित (स्प्लिट) करने की घोषणा की है। रिकॉर्ड डेट 13 दिसंबर 2024 को तय की गई है।

क्वासर इंडिया

क्वासर इंडिया 11 दिसंबर 2024 को एक्स-डेट पर ट्रेड करेगा। कंपनी ने 42,82,00,000 नये शेयरों का Rights Issue जारी करने की घोषणा की है। इस राइट्स इश्यू के तहत हर 1 मौजूदा शेयर के बदले 8 नए शेयर दिए जाएंगे। इसके लिए 11 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 7:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement