facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to Watch: TaMo से लेकर Nazara Tech, Hindalco, Paytm और NTPC तक, आज इन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन

Advertisement

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स, रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज, स्वान एनर्जी, ज़ेन टेक्नोलॉजीज जैसी प्रमुख कंपनियां आज दिसंबर तिमाही के नतीजों का एलान करेंगी।

Last Updated- February 14, 2025 | 8:53 AM IST
Stocks to watch today

Stocks to Watch on February 14, 2025: शेयर बाजार की चाल शुक्रवार (14 फरवरी) को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बड़े टैरिफ ऐलान पर निर्भर करेगी। ट्रंप ने लगभग हर देश के खिलाफ ‘रिसिप्रोकल टैरिफ’ (पारस्परिक शुल्क) लगाने की घोषणा की है, जिससे ग्लोबल ट्रेड पर असर पड़ सकता है।

इससे पिछले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 32.11 अंक या 0.04% गिरकर 76,138.97 पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.85 अंक या 0.06% गिरकर 23,031.40 पर बंद हुआ था।

इस बीच आज इन स्टॉक्स में दिखे सकता है एक्शन;

Q3 रिजल्ट्स

ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल, ईज़ी ट्रिप प्लानर्स, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज, स्वान एनर्जी, ज़ेन टेक्नोलॉजीज जैसी प्रमुख कंपनियां आज दिसंबर तिमाही के नतीजों का एलान करेंगी।

Nazara Technologies: कंपनी का दिसंबर तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 53.6% घटकर 13.68 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 29.52 करोड़ रुपये था।

United Breweries: लिकर कंपनी का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 55% गिरकर 38.52 करोड़ रुपये पर आ गया। यह साल पहले की इसी अवधि में 85.8 करोड़ रुपये था।

Hindalco: आदित्य ग्रुप की कंपनी नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 60% बढ़कर 3,735 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 2,331 करोड़ रुपये था।

Godfrey Phillips: तीसरी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 49 प्रतिशत बढ़कर 315.85 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 212.35 करोड़ रुपये था।

Afcons Infrastructure: समीक्षाधीन तिमाही में सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी का शुद्ध लाभ 35.7 प्रतिशत बढ़कर 149 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 110 करोड़ रुपये था।

Religare Enterprises: रश्मि सलूजा आज से वित्तीय सेवा फर्म रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के बोर्ड में निदेशक नहीं रह गई हैं। प्रवीण कुमार त्रिपाठी को जून के अंत तक कंपनी के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है।

Reliance Industries :आरआईएल और द वॉल्ट डिज़नी कंपनी, JioStar, डिज़नी + हॉटस्टार और JioCinema का जॉइंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar लॉन्च करेंगे।

Adani Green Energy: श्रीलंकाई सरकार द्वारा दो प्रस्तावित विंड पावर प्रोजेक्ट्स पर कंपनी के साथ शर्तों पर फिर से बातचीत करने की कोशिश के बाद, अदानी ग्रीन पीछे हट गई और आगे न जुड़ने का फैसला किया।

Paytm: वन97 कम्युनिकेशंस की शाखा पेटीएम मनी ने 45.5 लाख रुपये का भुगतान करके बाजार नियामक के तकनीकी गड़बड़ी ढांचे के अनुपालन में कथित खामियों का निपटारा किया।

PNB: मुंबई की एक विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड की 13 संपत्तियों की नीलामी की अनुमति दे दी।

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement