facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केमिकल कंपनी हर शेयर पर देगी ₹18 का अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट भी की फाइनल; फटाफट चेक कर लें डिटेल्स

Advertisement

गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स अपने शेयरधारकों को लगातार डिविडेंड दे रही है। 2024 में कंपनी ने 22 रुपये का डिविडेंड दिया जबकि 2023 में इसने दो मौकों पर डिविडेंड बांटा था।

Last Updated- March 16, 2025 | 11:00 AM IST
Dividend

Dividend Stocks: केमिकल कंपनी गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स डिविडेंड ने अपने शेयरहोल्डर्स को होली पर बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने 180 प्रतिशत अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी ने 15 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए इसकी घोषणा की।

कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा ”कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शनिवार यानी 15 मार्च, 2025 को निर्धारित समय पर आयोजित की गई। बोर्ड ने बैठक में अन्य बातों के साथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये फेस वेल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 18 रुपये का अंतरिम डिविडेंड विचार, एप्रूव और घोषित किया है।”

गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने फाइलिंग में कहा, “इस अंतरिम डिविडेंड के भुगतान की रिकॉर्ड डेट 20 मार्च, 2025 तय की गई है।” कंपनी ने कहा कि अंतरिम डिविडेंड का भुगतान इसकी घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर उन शेयरधारकों को किया जाएगा जिनका नाम रिकॉर्ड डेट के अनुसार सदस्यों के रजिस्टर में दिखाई देगा।

गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स डिविडेंड हिस्ट्री

गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स अपने शेयरधारकों को लगातार डिविडेंड दे रही है। 2024 में कंपनी ने 22 रुपये का डिविडेंड दिया जबकि 2023 में इसने दो मौकों पर डिविडेंड बांटा था। बीएसई के डेटा के अनुसार, कंपनी ने जुलाई में 4 रुपये और फरवरी में 18 रुपये का डिविडेंड दिया था। इसी तरह 2022 में कंपनी ने जुलाई में 18 रुपये का अंतिम डिविडेंड दिया था।

गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स शेयर हिस्ट्री

गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स के शेयर इस सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग दिन गुरुवार को बीएसई पर 2081.55 रुपये के भाव पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव 2101.60 रुपये से 0.95 प्रतिशत कम है। वहीं, बाजार में गिरावट के बीच पिछले एक सप्ताह में गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स के शेयरों में 10.23 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले एक महीने में शेयर में 10.14 प्रतिशत और एक साल में 11.38 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले दो वर्षों में शेयर में क्रमशः 13.15 प्रतिशत तथा तीन वर्षों में 26.87 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - March 16, 2025 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement