facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी का तलाक Raymond पर पड़ा भारी, इस दिन के बाद सबसे ज्यादा गिरे शेयर

Advertisement

13 नवंबर को जब सिंघानिया ने अपनी पत्नी और रेमंड बोर्ड के सदस्य नवाज सिंघानिया से अलग होने की खबर दी, तब से स्टॉक में 12 फीसदी की गिरावट आई है।

Last Updated- November 22, 2023 | 2:34 PM IST
Raymond Q2 results: Raymond's profit declined by 63 percent to Rs 59 crore रेमंड का मुनाफा 63 प्रतिशत घटकर 59 करोड़ रुपये रहा

सूट फैब्रिक के दुनिया के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक, Raymond Limited की शेयर बाजार में सातवें दिन गिरावट देखने को मिली। अरबपति उद्योगपति और कंपनी के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के बीच तलाक की खबर ने निवेशकों के बीच अनिश्चितता पैदा कर दी।

दिवाली के बाद किया था अलग होने का ऐलान

बता दें कि दिवाली के एक दिन बाद यानी 13 नवंबर से ही सिंघानिया दंपति के अलग होने की खबर आ गई थी। 32 साल के रिश्ते को खत्म होने की जानकारी खुद गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर दी थी।

मांगी हिस्सेदारी

जिसके कुछ ही दिनों बाद खबर आई थी कि नवाज मोदी ने फैमिली सेटलमेंट के तहत गौतम सिंघानिया से 75 फीसदी संपत्ति यानी 8745 करोड़ रुपये की डिमांड उनकी बेटी निहारिका और निशा के साथ-साथ खुद के लिए किया था। गौतम सिंघानिया की कुल नेटवर्थ 11,600 करोड़ रुपये की है।

25 अक्टूबर के बाद सबसे बड़ी गिरावट

13 नवंबर को जब सिंघानिया ने अपनी पत्नी और रेमंड बोर्ड के सदस्य नवाज सिंघानिया से अलग होने की खबर दी, तब से स्टॉक में 12 फीसदी की गिरावट आई है। इसकी वजह से मार्केट वैल्यू में 180 मिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है। बुधवार को शेयरों में 4.4 फीसदी की गिरावट आई, जो 25 अक्टूबर के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।

Raymond को लेकर एनॉलिस्ट की राय

ICICI Securities Ltd के एनॉलिस्ट वरुण सिंह ने ब्लूमबर्ग को बताया कि अलगाव को लेकर अनिश्चितता का असर स्टॉक पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘किसी को नहीं पता कि इसका कंपनी पर किस तरह का असर होगा। चूंकि सिंघानिया की पत्नी बोर्ड मेंबर हैं, इसलिए यह कॉर्पोरेट गवर्नेंस का मुद्दा बन गया है।’

सिंह ने 20 नवंबर को होल्ड की सिफारिश के साथ स्टॉक पर कवरेज शुरू की। ब्लूमबर्ग शो द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी की सात ‘खरीद’ और कोई ‘बिक्री’ रेटिंग नहीं है।

BSE, NSE पर शेयरों में गिरावट

आज यानी 22 नवंबर को 2:19 बजे कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। BSE पर कंपनी के शेयर 3.06 फीसदी की गिरावट के साथ 1688.95 रुपये पर ट्रेड करते दिखे। वहीं NSE पर इसके शेयरों में 53.65 अंकों की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर 3.08 लुढ़ककर 1,688.80 रुपये पर कारोबार करते दिखे।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 2:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement