facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Goldman Sachs Report: गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट का असर; SBI, Vodafone Idea और इंडस टावर्स के शेयरों में गिरावट

Advertisement

Goldman Sachs News: भारती एयरटेल का शेयर मजबूत बना रहा क्योंकि अमेरिकी ब्रोकरेज ने इस दूरसंचार दिग्गज पर अपना सकारात्मक नजरिया दोहराया है।

Last Updated- September 06, 2024 | 10:09 PM IST
Stock Market

Goldman Sachs Vodafone Idea: गोल्डमैन सैक्स की ‘बिकवाली’ रेटिंग से शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI), इंडस टावर्स और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea Limited) के शेयरों में गिरावट आई। हालांकि भारती एयरटेल का शेयर मजबूत बना रहा क्योंकि अमेरिकी ब्रोकरेज ने इस दूरसंचार दिग्गज पर अपना सकारात्मक नजरिया दोहराया है।

गोल्डमैन ने प्रतिकूल रिस्क-रिवार्ड प्रोफाइल और परिसंपत्तियों पर रिटर्न (आरओए) में स्थिरता के जोखिम का हवाला देते हुए देश के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई की रेटिंग घटा दी। उसने कहा है कि जमाओं में बढ़ोतरी और ऋण वृद्धि के बीच बढ़ते अंतर को देखते हुए एसबीआई की ऋण वृद्धि आगे चलकर धीमी हो सकती है। इसके अलावा, उसने एमएसएमई, कृषि और असुरक्षित पोर्टफोलियो में बढ़ती चूक के कारण ऋण लागत में वृद्धि की आशंका जताई है।

एसबीआई का शेयर 4.4 प्रतिशत गिरकर 783 रुपये पर बंद हुआ। गोल्डमैन ने इस शेयर के लिए अपना कीमत लक्ष्य 841 रुपये से घटाकर 742 रुपये कर दिया है जो मौजूदा स्तर से 5.2 प्रतिशत की गिरावट है। ब्रोकरेज ने एसबीआई के वित्त वर्ष 2025-27 के आय अनुमान भी 3-9 प्रतिशत तक घटा दिए हैं।

गोल्डमैन ने इंडस टावर्स की रेटिंग भी घटाकर बिकवाली कर दी है लेकिन इस शेयर का 12 महीने का कीमत लक्ष्य बढ़ा दिया है। अप्रैल में वीआईएल के 18,000 करोड़ रुपये के एफपीओ के बाद टावर कंपनी के लिए बुनियादी तौर पर परिदृश्य में सुधार देखा गया जिससे शेयर में रेटिंग सुधार को बढ़ावा मिला।

हालांकि गोल्डमैन का मानना है कि इंडस की रेटिंग में बदलाव हो चुका है। उसने कहा है, ‘इंडस के मौजूदा शेयर मूल्य से पता चलता है कि कम से कम वित्त वर्ष 2030 तक एबिटा में 8-10 प्रतिशत की लगातार वृद्धि होनी चाहिए, जिसे हम संभव नहीं मानते हैं (हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 27 से इसमें नरमी आएगी)।’

गोल्डमैन ने इंडस के अनुमानित 12 महीने के ईवी/एबिटा (18 गुना आगामी पीई) पर 9 गुना का मल्टीपल निर्धारित किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि यह शेयर मौजूदा समय में अपने 2015-18 के औसत मल्टीपल से 15 प्रतिशत डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है, लेकिन शेयर के पिछले तीन वर्ष के औसत मल्टीपल से 70 प्रतिशत ऊपर है।

वीआईएल के शेयरों में सबसे ज्यादा 11 फीसदी की गिरावट देखी गई क्योंकि गोल्डमैन ने इसके लिए 2.5 रुपये का बेस केस टारगेट तय किया। उसने कहा है कि कंपनी की मौजूदा कोष उगाही सकारात्मक है लेकिन उसके बाजार भागीदारी में गिरावट रोकने के लिहाज से पर्याप्त नहीं है।

ब्रोकरेज ने कहा है कि उसके प्रतिस्प​​र्धियों का पूंजीगत खर्च कम से कम 50 प्रतिशत ज्यादा रह सकता है, वहीं वीआईएल अगले 3-4 वर्षों में 300 आधार अंक बाजार हिस्सेदारी गंवा सकती है। वीआईएल का शुद्ध-ऋण-एबिटा मार्च 2025 तक 19 गुना पर पहुंच सकता है, जिससे इसकी बैलेंस शीट पर दबाव पड़ेगा।

हालांकि ब्रोकरेज ने 19 रुपये का ‘ब्लू-स्काई सिनेरियो’ कीमत लक्ष्य तय किया है,जिसमें उसने 65 प्रतिशत कम एजीआर बकाया, लगातार दर वृद्धि और निकट भविष्य में कोई सरकारी पुनर्भुगतान नहीं होने का अनुमान लगाया है।

हाल के समय में भारती एयरटेल का क्रियान्वयन मज​बूत रहा है। वायरलेस राजस्व उसके प्रतिस्पर्धियों की तुलना में लगातार तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ने पिछले दो वर्षों में राजस्व बाजार हिस्सेदारी में 250 आधार अंक की वृद्धि हासिल की है।

Advertisement
First Published - September 6, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement