facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्राइवेट सेक्टर की शिपिंग कंपनी ने अपने निवेशकों को ₹7.20 प्रति शेयर डिविडेंड देने का किया ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

कंपनी का Q1 में मुनाफा और राजस्व घटा है, लेकिन फिर भी कंपनी ने 7.20 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित कर निवेशकों का भरोसा बरकरार रखने की कोशिश की है।

Last Updated- August 02, 2025 | 2:28 PM IST
Dividends
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

प्राइवेट सेक्टर की शिपिंग कंपनी ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड ने बीते गुरुवार, 31 जुलाई 2025 को अपनी वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के रिजल्ट की घोषणा कर दी थी। कंपनी ने इसके साथ ही अपने शेयरधारकों के लिए 7.20 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया था। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट भी तय की है। हालांकि, इस तिमाही में कंपनी के मुनाफे और राजस्व में भारी गिरावट दर्ज की गई।

कंपनी का मुनाफा जून 2025 को समाप्त हुई तिमाही में 37.86 फीसदी गिरकर 504.50 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 811.94 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इसके अलावा, कंपनी का परिचालन राजस्व भी 20.34 फीसदी घटकर 1201.47 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 1508.23 करोड़ रुपये था। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 31 जुलाई 2025 को 13,764.15 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Also Read: Real Estate सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी का Q1 में तगड़ा प्रदर्शन, यूनिटहोल्डर्स को ₹319 करोड़ बांटने का ऐलान

डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 

कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड की पात्रता तय करने के लिए 6 अगस्त 2025 को रिकॉर्ड तारीख घोषित की है। कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, इस तारीख को रजिस्टर्ड शेयरधारक डिविडेंड के हकदार होंगे। डिविडेंड का भुगतान 22 अगस्त 2025 से शुरू होगा। यह डिविडेंड 7.20 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने इससे पहले मई 2025 में भी एक अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था, जबकि फरवरी 2025 में 8.10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया था। साल 2024 में कंपनी ने कुल 33.30 रुपये के चार डिविडेंड और 2023 में 35.40 रुपये के पांच डिविडेंड देने का ऐलान किया था।

कंपनी के शेयर की अगर बात करें तो बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 930.60 रुपये पर बंद हुए। शेयर का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 1,418.00 रुपये और न्यूनतम 797.25 रुपये रहा।

Advertisement
First Published - August 2, 2025 | 2:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement