facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार पर नहीं दिखा जीएसटी सुधार का खास असर, बना रहा बिकवाली का दबाव

Advertisement

30 शेयरों वाला सेंसेक्स केवल 150 अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद, एनएसई का निफ्टी-50 भी रहा सपाट

Last Updated- September 04, 2025 | 9:29 PM IST
Stock Market

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में दो दरों के प्रावधान की खुशी बाजार में अधिक देर तक टिक नहीं सकी। तेल अन्वेषण सेवाओं पर सबसे अधिक जीएसटी लगने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स कारोबार के दौरान दर्ज बढ़त गंवा बैठा। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के दौरान लगभग 889 अंक (1.1 प्रतिशत) तक उछलने के बाद केवल 150 अंक (0.2 प्रतिशत) की बढ़त दर्ज कर 80,718 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी केवल 19 अंक (0.08 प्रतिशत) बढ़ कर 24,734 पर बंद हुआ। बाजार पूंजीकरण 1.5 लाख करोड़ रुपये फिसल कर 451 लाख करोड़ रुपये रह गया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को दोपहिया वाहनों, उपभोक्ता वस्तुओं, एयर कंडीशनर और कैंसर की दवाओं सहित अन्य वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती की घोषणा की। इसके अलावा, जीएसटी परिषद ने अधिकांश वस्तुओं के लिए 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो-दर संरचना को मंजूरी दी, जो आमागी 22 सितंबर से प्रभावी हो जाएगी। हालांकि, ‘अत्यधिक महंगी’और ‘हानिकारक’ वस्तुओं जैसे सिगरेट, एक निश्चित इंजन क्षमता से अधिक कारों और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों पर 40 प्रतिशत की दर लागू रहेगी।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा, ‘पिछले 2-3 वर्षों में कमजोर उपभोग का जिम्मेदार आंशिक रूप से जिंसों की कीमत आधारित मूल्य सीएजीआर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। जीएसटी दर में कटौती से मुद्रास्फीति में कमी से यह दिक्कत दूर हो जाएगी। इसके अलावा जिंसों की कीमतों में कमी, अच्छी वर्षा, शहरी खपत के लिए अनुकूल आधार, व्यक्तिगत आयकर में कमी और नए वेतन आयोग के गठन से अगले 12-15 महीनों में एफएमसीजी खपत बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, जीएसटी में बदलाव से बाजार कारोबार की शुरुआत में उछला था बाद में उसका जज्बा कमजोर पड़ गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेस के वेल्थ मैनेजमेंट के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘बाजार कंपनियों की सुस्त आय, अमेरिकी शुल्कों से जुड़ी चिंता और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) द्वारा बिकवाली के दबाव से जूझ रहा है। जीएसटी में कमी का प्रभाव तीसरी तिमाही की आय में दिखाई देगा।‘

निवेशकों की नजरें इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति घोषणा के नतीजे और भविष्य में भारत पर लगे शुल्क हटाने की संभावनाओं पर टिकी रहेंगी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजार में व्यापक नजरिया कमजोर ही कहा जा सकता है। निकट भविष्य में मानक सूचकांक में गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता है। एफपीआई 106 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,233 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - September 4, 2025 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement