facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST रिफॉर्म्स से ऑटो स्टॉक्स में उछाल, Hero से लेकर Maruti तक किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

Advertisement

GST रिफॉर्म से सभी ऑटो सेगमेंट पर टैक्स का बोझ कम होगा। इसके अलावा, ऑटो इंडस्ट्री की इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को लेकर जो चिंताएं थीं, वो भी अब खत्म होंगी।

Last Updated- September 04, 2025 | 1:14 PM IST
Auto sector stocks to buy

Auto Stocks After GST Reforms: जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बुधवार को हुई जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में आम जनता को बड़ी राहत देने वाले फैसले लिए गए।

काउंसिल ने टैक्स स्ट्रक्चर को आसान बनाते हुए अब सिर्फ दो दरें रखने का निर्णय किया है। इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर में मांग बढ़ने की उम्मीद है। कोविड महामारी के बाद छोटे खरीदार महंगी कारों और बाइक की कीमतों के कारण खरीदारी से दूर थे। नए रेट्स से यह स्थिति बदल सकती है। छोटी कारों (4 मीटर से छोटी, पेट्रोल इंजन ≤1200cc और डीजल इंजन ≤1500cc) पर अब 18% GST लगेगा। पहले इन पर कुल 29–31% टैक्स लगता था। एक्स-शोरूम कीमतों में लगभग 12–13% तक गिरावट आने की संभावना है।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल (Emkay Global) के अनुसार, जीएसटी काउंसिल का चार-स्लैब टैक्स ढांचे को दो-स्लैब (5% और 18%) में बदलने का ऐतिहासिक फैसला ऑटोमोबाइल सेक्टर की मांग को बढ़ावा देगा। ऑटो सेक्टर पर सेस हटाने का निर्णय भी इसमें मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: GST सुधारों से शेयर बाजार में जोश, अब किस सेक्टर में होगी कमाई? ब्रोकरेज ने कहा- इन स्टॉक्स पर रखें नजर

ब्रोकरेज का मानना है कि इस GST Reforms से सभी ऑटो सेगमेंट पर टैक्स का बोझ कम होगा। इसके अलावा, ऑटो इंडस्ट्री की इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को लेकर जो चिंताएं थीं, वो भी अब खत्म होंगी। अब सभी ऑटो पार्ट्स पर समान रूप से 18% जीएसटी लगेगा। जबकि पहले ये 18% से 28% तक था।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) पर 5% का टैक्स बरकरार रखा गया है। इससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री को और बढ़ावा मिलेगा। एमके ग्लोबल के अनुसार, इस टैक्स राहत से ऑटो सेक्टर में 5 फीसदी से 10 प्रतिशत तक की डिमांड बढ़ सकती है।

वाहन पुराना GST रेट नया GST रेट
छोटी कारें (4 मीटर से कम) 28% – 31% 18%
बड़ी SUV 43% – 50% (सेस सहित) 40%
इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) 5% 5% (बदलाव नहीं)
कमर्शियल वाहन (ट्रक, बस, एंबुलेंस) 28% 18%
ट्रैक्टर और कृषि उपकरण 12% 5%
टू-व्हीलर (350cc से कम) 28% 18%
टू-व्हीलर (350cc से अधिक) 28% – 31% 40%

GST Reforms: इन ऑटो स्टॉक्स पर फोकस

एमके ग्लोबल के अनुसार, छोटे पैसेंजर वाहनों की ऑन-रोड कीमतों में कमी से मास मार्केट सेगमेंट में डिमांड बढ़ सकती है। ब्रोकरेज ने अपनी कवरेज में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) को जीएसटी रिफॉर्म्स का सबसे बड़ा लाभार्थी है। महिंद्रा ज्यादातर 1500 सीसी से अधिक की गाड़ियां बेचती है। इस पोर्टफोलियो में शामिल गाड़ियों पर 10 फीसदी तक जीएसटी घटा है।

महिंद्रा के दो-तिहाई वाहनों पर अब 40 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा। जबकि पहले यह एडिशनल सेस को मिलकर 50 प्रतिशत था। वहीं, छोटे वाहनों पर टैक्स 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: छोटी कार और मोटरसाइकिल की कीमतें गिरेंगी! जानिए सरकार ने GST में क्या बड़ा बदलाव किया

ब्रोकरेज के अनुसार, मारुती सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) और हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) को जीएसटी रिफॉर्म्स का फायदा मिलेगा। इनके लगभग एक-तिहाई गाड़ियों की कीमत में 3 से 5% की कटौती और बाकी दो-तिहाई वॉल्यूम पर करीब 10% की कटौती से कुल मिलाकर 7-8% का औसत टैक्स घटेगा।

टू-व्हीलर कंपनियों में जीएसटी रेट में बदलाव से जबरदस्त फायदा होगा। हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के पोर्टफोलियो के 94% हिस्से पर 10% की कटौती मिलेगी। आयशर मोटर्स (Royal Enfield) के 81% पोर्टफोलियो, TVS Motor Company के 70% और Bajaj Auto के 49% पोर्टफोलियो पर 10% की टैक्स कटौती मिलेगी। अगर Bajaj के थ्री-व्हीलर्स को भी शामिल करें तो यह लाभ 65% तक पहुंच जाता है।

Advertisement
First Published - September 4, 2025 | 1:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement