facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मजबूत Q4 का असर, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 12% उछले; निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा

Advertisement

कंपनी के निदेशक मंडल ने 15 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में FY26 के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 2 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है।

Last Updated- April 16, 2026 | 11:07 AM IST
Stocks to Buy

HDB Financial Services Share Price today: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर गुरुवार को इंट्रा-डे कारोबार में बीएसई पर 12 प्रतिशत उछलकर 724 रुपये तक पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम देखा गया। शेयरों में यह तेजी मजबूत चौथी तिमाही के नतीजों के चलते देखने को मिली।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर सुबह 10:33 बजे 7 प्रतिशत बढ़कर 691.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि बीएसई सेंसेक्स में 0.29 प्रतिशत की बढ़त थी। एनएसई और बीएसई पर मिलाकर करीब 31 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जो औसत से पांच गुना अधिक रहा।

कैसे रहे कंपनी के नतीजे?

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 751 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 41.4 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि उच्च आय और स्थिर ऋण वृद्धि के कारण हुई। कंपनी की शुद्ध ब्याज आय 21.6 प्रतिशत बढ़कर 2,399 करोड़ रुपये हो गई, जबकि कुल शुद्ध आय 17.1 प्रतिशत बढ़कर 3,063 करोड़ रुपये रही। प्रावधान और ऋण हानि 685 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले से 8 प्रतिशत अधिक है।

31 मार्च 2026 तक कंपनी की प्रबंधन के तहत संपत्तियां (एयूएम) 10.7 प्रतिशत बढ़कर 1.19 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जबकि कुल ऋण बुक 10.9 प्रतिशत बढ़कर 1.18 लाख करोड़ रुपये रही। एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर, सकल स्टेज-3 ऋण 2.44 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 2.26 प्रतिशत था, जबकि शुद्ध स्टेज-3 ऋण 1.09 प्रतिशत रहा, जो पहले 0.99 प्रतिशत था। स्टेज-3 एसेट पर प्रावधान कवरेज 55.53 प्रतिशत रहा।

HDB Financial Services Dividend

कंपनी के निदेशक मंडल ने 15 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 2 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि, अभी इसे शेयरहोल्डर्स की मंजूरी दी जानी है।

HDB Financial Services Share: क्या करें निवेशक?

मोतिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषकों के अनुसार कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा, जहां ऋण वितरण में सुधार दिखा। हालांकि कुल ऋण वृद्धि हाई रेपीमेंट के कारण सीमित रही। एसेट क्वालिटी में तिमाही आधार पर सुधार हुआ और क्रेडिट लागत में कमी आई। मार्जिन में भी सुधार हुआ, जो फंड की लागत में कमी के कारण संभव हुआ।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का शेयर फिलहाल वित्त वर्ष 2027 के अनुमानित मूल्य के 2.3 गुना बुक वैल्यू पर कारोबार कर रहा है। विश्लेषकों का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-28 के दौरान ऋण वितरण, एयूएम और मुनाफे में क्रमशः 14 प्रतिशत, 16 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की सालाना औसत वृद्धि हो सकती है। ब्रोकरेज ने शेयर पर 720 रुपये का लक्ष्य मूल्य तय करते हुए ‘न्यूट्रल’ रेटिंग बरकरार रखी है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 16, 2026 | 11:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement