facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank Share Price: नयी ऊंचाई पर पंहुचा हैवीवेट बैंक स्टॉक, क्या अब भी है मुनाफे की गुंजाइश?

Advertisement

एचडीएफसी बैंक के शॉर्ट टर्म में पॉजिटिव रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है। विशेष कर तब तक जब तक कि स्टॉक ₹ 1,800 के स्तर से ऊपर रहता है।

Last Updated- April 16, 2025 | 1:06 PM IST
Banking Stocks

HDFC Bank Share Price: एचडीएफसी बैंक के शेयर ने बुधवार (16 अप्रैल) को इंट्रा-डे ट्रेड में 4 महीने से अधिक समय के बाद ₹1,883.80 के नए हाई पर पहुंच गए। इसी के साथ प्राइवेट सेक्टर बैंक ने लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बढ़त दर्ज की।

एचडीएफसी बैंक के शेयर ने आखिरी बार 9 दिसंबर, 2024 को ₹1,880 का हाई लेवल देखा था। पिछले तीन कारोबारी सेशन में शेयर में 6.7 प्रतिशत की तेजी आई है। इसकी तुलना में एनएसई बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में इस दौरान 4.2 प्रतिशत और बैंक निफ्टी में 5 प्रतिशत की तेजी आई है।

एचडीएफसी बैंक का शेयर टेक्निकल रूप से डेली चार्ट पर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। प्राइस-टू-मूविंग एवरेज एक्शन भी अनुकूल बना हुआ है। इससे शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर हो गया है।

फंडामेंटल तौर पर एचडीएफसी बैंक के शेयर में हाल ही में हुई बढ़त का श्रेय भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा हाल ही में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती के बाद मार्जिन में सुधार की उम्मीद को जाता है। एचडीएफसी बैंक इस हफ्ते शनिवार (19 अप्रैल) को जनवरी-मार्च 2024-25 तिमाही के नतीजे जारी करेगा।

HDFC Bank

करेंट प्राइस: ₹ 1,870

अपसाइड पोटेंशियल

सपोर्ट: ₹1,800; ₹ 1,750

रेसिस्टेंस लेवल: ₹ 1,910; ₹ 1,973; ₹ 2,035

एचडीएफसी बैंक के शॉर्ट टर्म में पॉजिटिव रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है। विशेष कर तब तक जब तक कि स्टॉक ₹ 1,800 के स्तर से ऊपर रहता है। इससे नीचे स्टॉक के लिए समर्थन ₹ 1,750 के लेवलपर 50-दिवसीय डेली मूविंग औसत (50-डीएमए) के आसपास मौजूद है।

शेयर को ऊपर की ओर ₹1,895 – ₹ 1,910 के स्तर पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके ऊपर शेयर संभावित रूप से ₹ ​​2,100 के स्तर तक बढ़ सकता है। ऊपर की ओर बढ़ते हुए शेयर को ₹1,973 और ₹ 2,035 के स्तर पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

जनवरी 2025 में पहले के प्राइस करेक्शन में एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट आई थी। तब स्टॉक ने अपने 50-वीकली मूविंग एवरेज (50-WMA) के आसपास समर्थन प्राप्त किया। यह स्थिति एक प्रमुख टेक्निकल संकेतक होती है जिसका स्टॉक ने जून 2024 में ब्रेकआउट के बाद से सम्मान किया है। 50-WMA अब ₹ 1,683 के स्तर पर है।

Advertisement
First Published - April 16, 2025 | 1:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement