facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC-HDFC Bank मर्जर: फंडों को घटाने होंगे 5,000 करोड़ रुपये के शेयर

Advertisement

फंड मैनेजरों को विलय के बाद गठित इकाई में 5,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर घटाने की जरूरत होगी

Last Updated- June 16, 2023 | 11:15 PM IST
HDFC Bank

HDFC Bank और HDFC के बीच होने वाले प्रस्तावित विलय की वजह से करीब 60 सक्रिय तौर पर प्रबं​धित इ​क्विटी म्युचुअल फंड (MF) योजनाओं द्वारा किसी एक शेयर में 10 प्रतिशत की अ​धिकतम निवेश सीमा पार किए जाने का अनुमान है।

फंड मैनेजरों को विलय के बाद गठित इकाई में 5,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर घटाने की जरूरत होगी, क्योंकि सक्रिय तौर पर प्रबं​धित योजनाएं अपनी कुल रा​शि का अ​धिकतम 10 प्रतिशत हिस्सा एक शेयर में रख सकती हैं। HDFC और HDFC Bank के संदर्भ में बात की जाए तो पता चलता है कि कई फंड हाउसों का इन शेयरों में बड़ा निवेश है।

खबरों के अनुसार, बाजार नियामक सेबी फंड हाउसों को 10 प्रतिशत सीमा बढ़ाए जाने को लेकर विशेष रियायत देने के पक्ष में नहीं है।

नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटीटेटिव रिसर्च द्वारा कराए गए विश्लेषण से पता चलता है कि लार्ज-कैप श्रेणी की योजनाओं के संदर्भ में अ​धिकतम निवेश 18 प्रतिशत पर देखा जा सकेगा।

हालांकि विश्लेषकों को शेयर कीमतों पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ने का अनुमान नहीं है, क्योंकि HDFC-HDFC Bank बेहद तरलता (highly liquid ) आधारित नाम हैं और उन्हें बिकवाली दबाव का सामना करने में सफलता मिलेगी। इसके विपरीत, इस विलय से 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का पूंजी प्रवाह हासिल होने का अनुमान है, क्योंकि संयुक्त इकाई को MSCI India index में शामिल किया जाएगा। मौजूदा समय में, HDFC Bank किसी एमएससीआई सूचकांक (MSCI indices) का हिस्सा नहीं है।

Also read: 5 साल में 1 लाख करोड़ रुपये पहुंचेगा पतंजलि ग्रुप का कारोबार, बाबा रामदेव ने लॉन्च किए 14 प्रीमियम प्रोडक्ट्स

फंड मैनेजरों को भी अत्य​धिक शेयर बिकवाली की वजह से अपनी योजनाओं के प्रदर्शन पर विपरीत प्रभाव पड़ने का अनुमान नहीं है, क्योंकि उनके पास व्यव​स्थित तरीके से बिकवाली करने का विकल्प होगा।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 7:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement