facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली, 85,000 करोड़ रुपये घटा mcap

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 6:55 PM IST
HDFC Bank

HDFC Bank और HDFC Limited के शेयरों में शुक्रवार को भारी बिकवाली होने से इन दोनों कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में सम्मिलित रूप से (combined mcap) 85,000 करोड़ रुपये का गिरावट आ गई।

HDFC Bank में HDFC Limited के मर्जर के बाद बनने वाली इकाई से बड़े पैमाने पर पूंजी निकासी की आशंका हावी होने से इन कंपनियों के शेयरों में तगड़ी बिकवाली देखी गई। इस दौरान HDFC Bank का शेयर 5.90 फीसदी टूटकर 1,625.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह छह प्रतिशत तक लुढ़क गया था।

इसी तरह HDFC का शेयर भी 5.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,701.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। एक समय इसमें 5.84 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई थी। इस गिरावट की वजह से दोनों कंपनियों के मूल्यांकन में भी कमी आ गई।

HDFC Bank का बाजार मूल्यांकन 56,228.1 करोड़ रुपये गिरकर 9,07,505.07 करोड़ रुपये रह गया। वहीं HDFC का मूल्यांकन 29,572.72 करोड़ रुपये कम होकर 4,95,541.41 करोड़ रुपये पर आ गया।

सेंसेक्स के समूह में शामिल इन दोनों कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली होने से मानक सूचकांक भी 695 अंक गिरकर बंद हुआ।

Also read: Bharat Forge Q4 Results: नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 45 फीसदी घटा

जियोजीत फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘HDFC की दोनों कंपनियों में भारी बिकवाली होने से भारतीय बाजार में गिरावट का रुख रहा।’

ब्रोकिंग फर्म प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का मानना है कि MSCI वैश्विक मानक सूचकांक के अनुरूप मर्जर के बाद HDFC Bank की पूंजी में 15-20 करोड़ डॉलर की कमी आ सकती है।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 6:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement