facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindenburg Adani Case: हिंडनबर्ग रिपोर्ट से अदाणी ग्रुप के शेयरों में उठापटक मगर Stock Market में मामूली गिरावट

Advertisement

आईटी और वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और ऐ​क्सिस बैंक में लिवाली से बाजार को दिन के निचले स्तर से सुधरने में मदद मिली।

Last Updated- August 12, 2024 | 11:20 PM IST
Adani-Hindenburg

Hindenburg Adani news: अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर आज दिन के कारोबार में 2.5 से 17.1 फीसदी तक टूट गए मगर कारोबार की समा​प्ति पर ज्यादातर नुकसान की भरपाई करने में सफल रहे। अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट में अदाणी मामले में सेबी चेयरपर्सन पर हितों के टकराव का आरोप लगाए जाने से समूह के शेयरों में उठापटक देखी गई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बेंचमार्क सूचकांकों में मामूली गिरावट रही।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 479.78 अंक तक लुढ़क गया था। बाद में इसमें तेजी आई और यह दिन के निचले स्तर से करीब 880 अंक तक चढ़ गया लेकिन कारोबार समाप्ति पर यह 56.99 नीचे 79,648.92 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 20.50 अंक की गिरावट के साथ 24,347 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 24,212.10 अंक तक लुढ़का और 24,472.80 तक ऊपर गया था।

गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह का बाजार पूंजीकरण आज 1.2 लाख करोड़ रुपये तक घट गया था मगर बाद में इसने नुकसान की भरपाई की और कारोबार बंद होने पर बाजार पूंजीकरण 20,000 करोड़ रुपये नीचे 17 लाख करोड़ रुपये रहा। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.1 फीसदी गिरा और अदाणी पोर्ट्स ऐंड सेज में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच को निशाने पर लेते हुए शनिवार को रिपोर्ट जारी की थी। इसमें आरोप लगाया था कि बुच की जिस विदेशी इकाई में हिस्सेदारी थी उसका क​थित तौर पर अदाणी समूह के शेयरों की कीमतों में तेजी लाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। हालांकि सेबी, बुच और अदाणी समूह ने इन आरोपों को बेबुनियाद और भ्रामक बताया था।

बाजार के भागीदारों ने कहा कि शुरुआती कारोबार में तीखी प्रतिक्रिया इस चिंता के कारण थी कि सेबी जल्द ही अदाणी समूह के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है। आईटी और वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और ऐ​क्सिस बैंक में लिवाली से बाजार को दिन के निचले स्तर से सुधरने में मदद मिली। बाजार में 2,187 शेयर गिरावट में और 1,899 लाभ में रहे। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 4,681 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,478 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement