facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HUL का शेयर 3% तक फिसला; शेयर खरीदना चाह‍िए या नहीं, ब्रोकरेज फर्मों की ये है राय

Advertisement

देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने जून तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

Last Updated- July 24, 2024 | 12:03 PM IST
HUL will buy skincare brand Minimalist, the deal will be for around Rs 3,000 crore स्किनकेयर ब्रांड Minimalist को खरीदेगी HUL, करीब 3,000 करोड़ रुपये में होगा सौदा

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के शेयरों में बुधवार को 3 प्रतिशत से कयदा की गिरावट आई। कंपनी की तरफ से मंगलवार को जून तिमाही के नतीजे घोषित करने के बाद शेयरों में यह गिरावट आई है।

देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने जून तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी की घोषणा की है। जून तिमाही में कंपनी का नेट मुनाफा 2,610 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 2.2% अधिक है। वहीं, कंपनी की बिक्री में 4% की बढ़ोतरी हुई है।

HUL की इनकम भी बढ़ी

कंपनी की कुल आय में भी 1.4% की सालाना बढ़ोतरी हुई है, जो अब 15,707 करोड़ रुपये हो गई है। लक्स साबुन बनाने वाली इस कंपनी ने बताया कि उसने कच्चे माल की कीमतों में कमी होने के फायदे ग्राहकों को देने के लिए अपने उत्पादों की कीमतें कम की हैं।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, जानकारों का अनुमान था कि HUL की इस तिमाही में आय 15,586.9 करोड़ रुपये और नेट मुनाफा 2,601 करोड़ रुपये होगा। लेकिन कंपनी ने इन दोनों ही आंकड़ों को पार कर लिया।

कंपनी ने क्या कहा?

HUL के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित जावा ने कहा कि कंपनी ने तेजी से बढ़ने वाले उत्पादों पर ध्यान दिया और गांवों में बाज़ार की स्थिति सुधरने लगी है। यही वजह है कि कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

HUL ने कहा कि वह कीमतों में सुधार और उत्पादन लागत कम करने के उपायों से अपना सकल मुनाफा बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। साथ ही कंपनी अपने ब्रांडों और भविष्य की क्षमताओं पर निवेश बढ़ा रही है।

शेयर खरीदे या नहीं ?

डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Nuvama Institutional Equities) ने HUL के शेयर पर अपनी ‘खरीदें’ रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन इसके टारगेट प्राइस को पहले के 2,885 रुपये से बढ़ाकर 3,375 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

बाकी फर्मों ने क्या दी है रेटिंग ?

ब्रोकरेज कंपनी रेटिंग अगले 12 माह के लिए टारगेट प्राइस
Nuvama खरीदे 3,375
Morgan Stanley अंडर-वेट 1,876
Nomura खरीदे 3,200
Emkay Global खरीदे 3,100

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 12:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement