facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Honasa Consumer IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला 1,701 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानें GMP, अन्य डिटेल्स

Advertisement

मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी के आईपीओ में 365 करोड़ रुपये की फ्रेश इक्विटी जारी करना और 1,336 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

Last Updated- October 31, 2023 | 3:14 PM IST
Laxmi Dental IPO
Representative Image

Honasa Consumer IPO: Mamaearth की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer Private Limited) का 1,701 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) मंगलवार (31 अक्टूबर)को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। होनासा कंज्यूमर के आईपीओ में निवेशक 2 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे।

मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी के आईपीओ में 365 करोड़ रुपये की फ्रेश इक्विटी जारी करना और 1,336 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

ओएफएस में शेयर पेश करने वालों में प्रमोटर वरुण अलघ और ग़ज़ल अलघ, और फायरसाइड वेंचर्स फंड, सोफिना, स्टेलारिस, कुणाल बहल, रोहित कुमार बंसल, ऋषभ हर्ष मारीवाला और अभिनेता शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जैसे निवेशक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Rajgor Castor Derivatives IPO : NSE SME पर लिस्ट हुआ आईपीओ, 18% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री

क्या है Honasa Consumer IPO का प्राइस बैंड?

कंपनी ने अपने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 308-324 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है।

निवेश को लेकर क्या है सलाह?

कंपनी के फाइनेंशियल परफॉरमेंस, रिस्क और अन्य अवसरों को ध्यान में रखते हुए बाजार विशषज्ञों का मिला-जुला रिस्पांस है। कुछ एनालिस्ट्स ने इस आईपीए में लॉन्ग टर्म के हिसाब से निवेश करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : Cello World IPO: पहले दिन 38 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ सेलो वर्ल्ड का आईपीओ

GMP से संकेत

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 7 रुपये यानी 2.16 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं।

जानें कंपनी के बारे में

Honasa Consumer की स्थापना 2016 में वरुण और ग़ज़ल अलघ द्वारा की गई थी। जनवरी 2022 में टॉप कैपिटलिस्ट फर्म सिकोइया कैपिटल के नेतृत्व में 1.2 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर 52 मिलियन डॉलर जुटाए जाने पर फर्म को यूनिकॉर्न का दर्जा प्राप्त हुआ।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 2:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement