facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend Stocks: 1000% का तगड़ा डिविडेंड! होंडा मोटर की सहायक कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Advertisement

कंपनी ने जून 2025 को खत्म हुई पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजों में मिला-जुला प्रदर्शन दिखाया। इस तिमाही कंपनी का नेट प्रॉफिट 41.19% घटकर 9.48 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- August 16, 2025 | 9:41 PM IST
HUL Dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Honda India Power Dividend: भारत में पोर्टेबल जनरेटर, वाटर पंप, लॉन मूवर, ब्रश कटर और पावर टिलर जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 100 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है, जो 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के हिसाब से 1000% बैठता है। यह ऐलान कंपनी ने 12 अगस्त 2025 को अपनी बोर्ड मीटिंग में किया। डिविडेंड की यह राशि योग्य शेयरधारकों को 11 सितंबर 2025 तक उनके खातों में जमा कर दी जाएगी।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 21 अगस्त 2025 तय की गई है। इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन शेयरधारकों का नाम कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होगा, वे इस डिविडेंड के हकदार होंगे। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी बताया कि डिविडेंड के भुगतान के लिए शेयर ट्रांसफर बुक और रजिस्टर ऑफ मेंबर्स को 21 अगस्त 2025 को बंद रखा जाएगा।

Also Read: अगले हफ्ते निवेशकों की चांदी, लगभग 90 कंपनियां देंगी डिविडेंड; बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट भी लिस्ट में शामिल

कंपनी का परफॉर्मेंस कैसा रहा?

होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स ने जून 2025 को खत्म हुई पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजों में मिला-जुला परफॉर्मेंस दिखाया। इस तिमाही कंपनी का नेट प्रॉफिट 41.19% घटकर 9.48 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 16.15 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 7.44% की बढ़ोतरी हुई और यह 154.91 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 144.17 करोड़ रुपये थी। कंपनी का EBITDA 29.85% कम होकर 11.68 करोड़ रुपये रहा, और EBITDA मार्जिन भी 11.55% से घटकर 7.54% हो गया।

अगर बात कंपनी के शेयरों की करें तो बीते गुरुवार को BSE पर कंपनी के शेयर 2.89 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2866.20 रुपये पर बंद हुआ था। अभी कंपनी का मार्केट कैपिटल 2,906.33 करोड़ रुपये है। कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 4494 रुपये और न्यूनतम स्तर 1827.20 रुपये है।

बता दें कि होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स जो जापान की होंडा मोटर कंपनी की सहायक कंपनी है।

Advertisement
First Published - August 16, 2025 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement