facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hotel Stock: हाई से 38% टूट चुका स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल की सलाह- खरीदें; 44% लगा सकता है छलांग

Advertisement

Lemon Tree Hotels: अभी यह स्मालकैप होटल स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 38 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है।

Last Updated- May 17, 2026 | 1:34 PM IST
Stocks
Representational Image

Hotel Stock: हॉ​​स्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree) का शेयर मार्च तिमाही (Q4FY26) के नतीजों के बाद ब्रोकरेज की रडार पर आया है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) का कहना है कि कंपनी अब नए दौर के टर्नअराउंड की ​स्थिति में नजर आ रही है। ​रिनोवेशन, टेक्नोलॉजी और विस्तार के लिए किए गए निवेश से आने वाले सालों में कंपनी की मार्जिन ग्रो​थ को बूस्ट मिल सकता है। ऐसे में कंपनी का शेयर नई तेजी दिखा सकता है। अभी यह स्मालकैप होटल स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 38 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है।

Lemon Tree: खरीदारी की सलाह, ₹160 का टारगेट

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने लेमन ट्री होटल्स ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 160 रुपये रखा है। बीते ट्रेडिंग सेशन शुक्रवार (15 मई) को शेयर 111 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे करीब 44 फीसदी का जोरदार अपसाइड देखने को मिल सकता है।

लेमन ट्री होटल्स का शेयर BSE पर अपने 52 हफ्ते के हाई (180.60) से करीब 38 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। स्टॉक का 52 हफ्ते का लो 99.70 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 8,817 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। बीते 1 साल में शेयर ने करीब 20 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।

Lemon Tree: क्या है ब्रोकरेज की राय

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 से 2026 के बीच लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जबकि वित्त वर्ष 2027 में करीब 130 करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश की उम्मीद है। यह निवेश मुख्य रूप से चरणबद्ध होटल रिनोवेशन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन पर किया गया है। इन निवेशों के चलते कंपनी का EBITDA मार्जिन वित्त वर्ष 2023 के लगभग 52 प्रतिशत के हाई से घटकर वित्त वर्ष 2024 में करीब 49 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025 में 49.4 प्रतिशत रह गया। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2027 के अंत तक ज्यादा रिनोवेशन कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद वित्त वर्ष 2028 और आगे मार्जिन में मजबूत सुधार देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि रिपोनेशन का असर अब ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में भी दिखाई देने लगा है। दिल्ली में 100 कमरे अस्थायी रूप से बंद रहने के बावजूद RevPAR (प्रति उपलब्ध कमरे से आय) में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। वहीं हैदराबाद में 60 कमरे रिनोवेशन के तहत रहने के बावजूद RevPAR में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

लेमन ट्री होटल्स साथ ही अपने लग्जरी ब्रांड ‘औरिका’ के अंतर्गत ओनर​शिप वाले होटल पोर्टफोलियो का विस्तार भी कर रही है। इसमें शिमला में 91 कमरों वाला होटल शामिल है, जिसका उद्घाटन वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में होने की उम्मीद है। कंपनी शिलांग में मेघालय सरकार के साथ पहला हॉस्पिटैलिटी PPP प्रोजेक्ट भी विकसित कर रही है, जिसमें लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस परियोजना के लिए प्रभावी कर्ज लागत करीब 2.5-3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

इसके अलावा वाराणसी घाट पर 47 कमरों वाला हेरिटेज प्रोजेक्ट और दिल्ली के नेहरू प्लेस में लगभग 550 कमरों वाला बड़ा होटल प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है। नेहरू प्लेस प्रोजेक्ट का निर्माण अगले 2-3 महीनों में शुरू होने की संभावना है।

नए प्रोजेक्ट से रेवैन्यू बढ़ने की उम्मीद

मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि ये नए प्रोजेक्ट वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी के कुल राजस्व में लगभग 25 प्रतिशत और EBITDA में करीब 30 प्रतिशत योगदान दे सकते हैं।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच कंपनी का राजस्व, EBITDA और PAT क्रमशः 11 प्रतिशत, 15 प्रतिशत और 24 प्रतिशत की CAGR से बढ़ेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज हाउस ने दी है। ये बिजनेस स्टैंडर्ड हिंदी के विचार नहीं हैं। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - May 17, 2026 | 1:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement