facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजट के बाद कैसे बनाएं मुनाफे की स्ट्रैटजी? SBI Securities ने इन 5 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाह

Advertisement

ब्रोकरेज ने बजट के बाद लॉन्ग टर्म लिहाज से 5 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है। इनमें आईटीसी, बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, द इंडियन होटल्स और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज शामिल हैं।

Last Updated- February 04, 2025 | 5:01 PM IST
stocks to buy today

Stocks to buy: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इकनॉमिक चुनौतियों और नरम सेंटीमेंट के बीच आम बजट 2025 पेश कर दिया। लोक सभा चुनाव 2024 के बाद यह मोदी सरकार का पहला फुल केंद्रीय बजट था। इस बार के बजट में कंजम्प्शन बढ़ाने, मीडिल क्लास के लिए टैक्स में कटौती और फिस्कल डेफिसिट के कुछ लक्ष्यों में ढील के साथ कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capex) पर फोकस रहा।

हालांकि, कई सालों में ऐसा पहली बार हुआ कि बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर पर अधिक फोकस के बजाय कंज्यूमर और सेविंग्स को प्रोत्साहित करने का विकल्प चुना गया। हालांकि, हमेशा की तरह इस बार भी बजट का फोकस फिस्कल डेफिसिट कंसोलिडेशन पर केंद्रित रहा।

इस बीच, ब्रोकरेज फर्म एसबीआई सिक्योरिटीज (SBI Securities) ने बजट के बाद लॉन्ग टर्म लिहाज से 5 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है। इनमें आईटीसी लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, द इंडियन होटल्स को लिमिटेड और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड शामिल हैं।

आईटीसी लिमिटेड: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस 530| अपसाइड 16%

एसबीआई सिक्योरिटीज ने एफएमसीजी सेक्टर के दिग्गज शेयर आईटीसी पर ‘BUY’ रेटिंग देते हुए लॉन्ग टर्म लिहाज से 530 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह शेयर भविष्य में 16% का अपसाइड दिखा सकता है। मंगलवार (4 फरवरी) को शेयर बीएसई पर 455 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

Bajaj Finance: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस 9,073| अपसाइड 8%

ब्रोकरेज ने फाइनेंशियक सेक्टर के हैवीवेट स्टॉक बजाज फाइनेंस पर भी ‘BUY’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 9,073 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह शेयर भविष्य में 8% का अपसाइड दिखा सकता है। मंगलवार (4 फरवरी) को बजाज फाइनेंस का शेयर बीएसई पर 8436 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

Interglobe Aviation: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस 5,200| अपसाइड 20%

एसबीआई सिक्योरिटीज ने सर्विस सेक्टर के स्टॉक इंटरग्लोब एविएशन पर ‘BUY’ रेटिंग देते हुए लॉन्ग टर्म लिहाज से 5,200 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह शेयर भविष्य में 20% का अपसाइड दिखा सकता है। मंगलवार (4 फरवरी) को शेयर बीएसई पर 4344 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

Indian Hotels Co: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस 905| अपसाइड 10%

ब्रोकरेज ने कंज्यूमर सर्विस सेक्टर के स्टॉक इंडियन होटल्स को लॉन्ग टर्म लिहाज से खरीदने की सलाह है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 905 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह शेयर भविष्य में 10% का अपसाइड दिखा सकता है। मंगलवार (4 फरवरी) को इंडियन होटल्स का शेयर बीएसई पर 828 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

Brigade Enterprises: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस 1,335| अपसाइड 15%

एसबीआई सिक्योरिटीज ने रियल्टी सेक्टर के स्टॉक ब्रिगेड इंटरप्राइजेज पर ‘BUY’ रेटिंग देते हुए लॉन्ग टर्म लिहाज से 1,335 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह शेयर भविष्य में 15% का अपसाइड दिखा सकता है। मंगलवार (4 फरवरी) को ब्रिगेड इंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई पर 1157 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें)

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement