facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पांच साल में 479% का रिटर्न देने वाली नवरत्न कंपनी ने 10.50% डिविडेंड देने का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Advertisement

कंपनी ने FY 2024-25 के लिए 1.05 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट तय हो चुकी है

Last Updated- September 06, 2025 | 9:36 PM IST
Persistent Systems Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Dividend Stocks: नवरत्न कंपनी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी ने प्रति शेयर 1.05 रुपये का फाइनल डिविडेंड तय किया है। यह डिविडेंड 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 10.50 प्रतिशत के हिसाब से दिया जाएगा। यह घोषणा मई में कंपनी की बोर्ड मीटिंग में की गई थी। इस फाइनल डिविडेंड के अलावा कंपनी पहले ही दो अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। पहला अंतरिम डिविडेंड 2.05 रुपये प्रति शेयर और दूसरा 1.05 रुपये प्रति शेयर था। इन दोनों का भुगतान पहले ही हो चुका है।

कंपनी ने फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 9 सितंबर, 2025 तय की है। पहले यह तारीख 8 सितंबर थी, लेकिन अब इसे बदलकर 9 सितंबर कर दिया गया है। रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जब कंपनी यह तय करती है कि डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट या बोनस इश्यू के लिए कौन से शेयरधारक पात्र होंगे।

Also Read: Bonus Share: अगले हफ्ते मार्केट में बोनस शेयरों की बारिश, कई बड़ी कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी शेयर

कब डिविडेंड का होगा भुगतान?

HUDCO ने शेयरधारकों को डिविडेंड भुगतान की तारीख के बारे में भी जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि अगर बोर्ड द्वारा सुझाया गया फाइनल डिविडेंड आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मंजूर हो जाता है, तो इसे 30 दिनों के भीतर शेयरधारकों को दे दिया जाएगा। यह डिविडेंड TDS कटौती के बाद दिया जाएगा। 

HUDCO BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन 43,070.88 करोड़ रुपये है। शेयर बाजार में कंपनी के शेयर की कीमत की बात करें तो पिछले 52 हफ्तों में इसका उच्चतम स्तर 269.50 रुपये और न्यूनतम स्तर 158.90 रुपये रहा। पिछले दो हफ्तों में शेयर की कीमत में 1.58 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन एक महीने में शेयर 1.60 प्रतिशत और तीन महीनों में 11.06 प्रतिशत गिरा है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 17.88 प्रतिशत घटी है। हालांकि, लंबे समय में शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दो साल में शेयर में 176.33 प्रतिशत, तीन साल में 411.65 प्रतिशत और पांच साल में 479.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement
First Published - September 6, 2025 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement