facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI Bank का बाजार पूंजीकरण नौ लाख करोड़ रुपये के पार, mcap के लिहाज से बनी पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी

Advertisement

ICICI Bank के शेयर में इस साल अबतक 29.26 प्रतिशत उछाल आ चुका है जबकि पिछले एक महीने में यह 8.47 प्रतिशत उछला है।

Last Updated- September 18, 2024 | 7:37 PM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर के बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के साथ बैंक का बाजार मूल्यांकन नौ लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। बीएसई पर निजी क्षेत्र के बैंक का शेयर 1.55 प्रतिशत चढ़कर 1,288.05 रुपये पर पहुंच गया।

कारोबार के दौरान एक समय यह दो प्रतिशत तक चढ़कर 1,295 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। वहीं एनएसई में कंपनी का शेयर 1.38 प्रतिशत बढ़कर 1,285.60 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के दौरान एक समय बैंक का शेयर 2.14 प्रतिशत चढ़कर 1,295.35 रुपये के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

इस तेजी के बीच, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 14,921.32 करोड़ रुपये बढ़कर 9,07,391.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 19,79,846.83 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी है। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (15,72,637.92 करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (12,92,151.87 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (9,40,851.44 करोड़ रुपये) और आईसीआईसीआई बैंक (9,07,391.45 करोड़ रुपये) का स्थान है।

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में इस साल अबतक 29.26 प्रतिशत उछाल आ चुका है जबकि पिछले एक महीने में यह 8.47 प्रतिशत उछला है।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 7:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement