facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर में गिरावट के बावजूद Swiggy, Zomato पर ICICI Securities बुलिश, 120% अपसाइड के लिए दी BUY रेटिंग

Advertisement

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने क्विक कॉमर्स सेक्टर से दिग्गज स्टॉक्स स्विग्गी और जोमैटो को अपना टॉप पिक बनाया है।

Last Updated- March 26, 2025 | 2:09 PM IST
Swiggy and Zomato

Swiggy Zomato Share Price: घरेलू शेयर बाजारों में लगातार आठ ट्रेडिंग सेशन में तेजी के बाद बुधवार (26 मार्च) को नरमी देखने को मिल रही है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 0.25% गिरकर 77,820 पर कारोबार कर रहा था। जबकि एनएसई का निफ्टी 0.13% की गिरावट लेकर 23,637 पर चल रहा था। वहीं, पिछले हफ्ते बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई जिससे करेक्शन के बाद रिकवरी के संकेत मिल रहे है। पिछले वीक की तेजी काफी हद तक सौदेबाजी की को​शिश और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की फिर से लौटने की उम्मीदों से आई थी। हालांकि, इस बढ़त के बावजूद बाजार में तेजी के रहने को लेकर संदेह बना हुआ है।

बाजार में इस स्थिति के बीच आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने क्विक कॉमर्स सेक्टर से दिग्गज स्टॉक्स स्विग्गी और जोमैटो को अपना टॉप पिक बनाया है। ब्रोकरेज ने इन दोनों स्टॉक्स पर BUY रेटिंग दी है। साथ ही लॉन्ग टर्म टारगेट प्राइस भी दिया है।

Zomato: टारगेट प्राइस ₹310| रेटिंग BUY| अपसाइड 48%|

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने जोमाटो पर अपनी BUY रेटिंग को बरक़रार रखा है। साथ ही स्टॉक पर 310 रुपये का टारगेट प्राइस भी दिया है। इस तरह शेयर आगे चलकर 48% का अपसाइड दिखा सकता है। जोमाटो के शेयर मंगलवार को 210 रुपये के भाव पर बंद हुए। जबकि बुधवार को यह 2.41% गिरकर 204.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Swiggy: टारगेट प्राइस ₹740| रेटिंग BUY| अपसाइड 120%|

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विग्गी (Swiggy) पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर कायम रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 740 रुपये का एग्रेसिव टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह से स्टॉक भविष्य में 120% का अपसाइड दे सकता है। स्विग्गी के शेयर मंगलवार को 337.65 रुपये के भाव पर बंद हुए। जबकि बुधवार को शुरुआती कारोबार में यह 2.5% की गिरावट लेकर 329.05 रुपये प्रति शेयर थे।

स्विग्गी का 52 वीक हाई 617 रुपये है। इस तरह यह अपने हाई से 45% नीचे चल रहा है। पिछले एक महीने में शेयर 6.94% गिरा है। जबकि बीते तीन महीने में शेयर में 41.03% की गिरावट आई है। कंपनी का टोटल मार्केट 75,110 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 1:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement