facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरान-इजरायल संघर्ष-विराम का असर; तेल फिसला, ग्लोबल शेयरों में आई उछाल

Advertisement

होर्मुज स्ट्रेट से संबं​धित नौवहन मार्ग पर तत्काल खतरा टलने के साथ ही ब्रेंट बेंचमार्क 11 जून के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और 68.81 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

Last Updated- June 24, 2025 | 10:03 PM IST
iran israel ceasefire

मंगलवार को तेल की कीमतों में लगभग 4 फीसदी की गिरावट आई, वैश्विक शेयरों में तेजी आई और डॉलर में गिरावट देखी गई क्योंकि बाजारों ने इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम से राहत महसूस की। ब्रेंट फ्यूचर्स में सोमवार को 7 फीसदी गिरावट आई थी और सप्ताहांत में हुए हमले के जवाब में ईरान द्वारा एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर की गई प्रतीकात्मक जवाबी कार्रवाई करने और फिलहाल के लिए इसे समाप्त करने का संकेत देने के बाद अमेरिकी शेयरों में तेजी आई।

होर्मुज स्ट्रेट से संबं​धित नौवहन मार्ग पर तत्काल खतरा टलने के साथ ही ब्रेंट बेंचमार्क 11 जून के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और 68.81 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जो 3.7 फीसदी की गिरावट है। अमेरिकी क्रूड वायदा 3.7 फीसदी गिरकर 65.91 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

सोसियाते जेनराली में कॉरपोरेट रिसर्च एफएक्स ऐंड रेट्स के प्रमुख केनेथ ब्रुक्स ने कहा, ‘निवेशकों ने सप्ताहांत में एक भू-राजनीतिक घटना की तरह इस घटनाक्रम को नजरअंदाज कर दिया और जिन लोगों ने अपना धैर्य बनाए रखा और जोखिम कम करने से परहेज किया, वे अब तक सही साबित हुए हैं।’

हालांकि युद्धविराम अब तक कमजोर लग रहा है, लेकिन ट्रंप का कहना है कि वह युद्धविराम का उल्लंघन करने के लिए किसी भी पक्ष से ‘खुश नहीं’ हैं, खासकर इजराइल से।

एसऐंडपी 500 फ्यूचर्स में 0.8 फीसदी और नैस्डैक फ्यूचर्स में 1 फीसदी की तेजी आई। यूरोप के स्टॉक्स-600 में 1.3 प्रतिशत की तेजी आई, जिसमें एयरलाइंस सहित ट्रैवल शेयरों में 3.8 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि तेल और गैस कंपनियों के शेयर करीब 2 फीसदी गिर गए।

दिन की शुरुआत में, एमएससीआई का प्रमुख सूचकांक (जापान को छोड़कर एशिया-प्रशांत शेयर) 2.2 फीसदी की तेजी आई, जबकि जापान के निक्केई में 1.1 फीसदी की बढ़त देखी गई। निवेशक फेडरल रिजर्व के नीति निर्माताओं की टिप्पणियों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं, जो हाल के महीनों में सामूहिक रूप से इस बात के कोई भी संकेत देने से घबराए हुए हैं कि दर में कटौती नजदीक है।

Advertisement
First Published - June 24, 2025 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement