facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एमकैप के मामले में Tata, L&T ग्रुप ने इस साल दर्ज की सबसे ज्यादा बढ़त, रिलायंस जैसी कंपनियों का क्या रहा हाल?

Advertisement

Adani Group की कंपनियों के शेयरों में पिछले एक महीनों में बड़ी तेजी आई है जिससे इनके शेयरधारकों की पूंजी में इजाफा हो रहा है।

Last Updated- December 12, 2023 | 9:34 PM IST

बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 70,000 के निशान के आंकड़े को छूने में सफल रहा था। भले ही यह सूचकांक इस स्तर पर टिक नहीं पाया, लेकिन भारतीय कारोबारी घरानों के बाजार मूल्यांकन के संदर्भ में टाटा समूह ने इस साल सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की है। इस साल 1 जनवरी से टाटा समूह की कंपनियों का कुल मूल्यांकन 6.1 लाख करोड़ रुपये या 28.5 प्रतिशत बढ़कर 17.4 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

हालांकि निर्माण एवं इंजीनियरिंग दिग्गज एलऐंडटी प्रतिशत वृद्धि के संदर्भ में शीर्ष पर है, क्योंकि कंपनी ने साल में अपने बाजार पूंजीकरण में 2.4 लाख करोड़ रुपये या 49.1 प्रतिशत का इजाफा किया है।

ब्लूमबर्ग और कैपिटालाइन के आंकड़ों के अनुसार, एलऐंडटी समूह की कंपनियां 2023 में अब तक 7.2 लाख करोड़ रुपये के साथ अपने शेयरधारकों को मोटी कमाई कराने में सफल रही हैं।

शेयर बाजार में टाटा समूह की कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय टाटा मोटर्स, टाइटन और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की तेजी से बढ़ती बिक्री को दिया जाता है और इनकी शेयर कीमतें तेजी से चढ़ी हैं। दूसरी तरफ, एलऐंडटी के साथ साथ उसकी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनियों एलटीआई माइंडट्री और एलऐंडटी फाइनैंस होल्डिंग्स ने अपने बाजार मूल्य में अच्छी वृद्धि दर्ज की है।

जहां इस साल जनवरी से अदाणी समूह की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5.5 अरब रुपये या 28 प्रतिशत घटा है, वहीं मुकेश अंबानी समूह की कंपनियों की वैल्यू 4.5 प्रतिशत बढ़कर 18.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी भारत में सबसे अमीर बने हुए हैं, जिनके बाद अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी का स्थान है।

अदाणी समूह कंपनियों के शेयरों में पिछले एक महीनों में बड़ी तेजी आई है जिससे इनके शेयरधारकों की पूंजी में इजाफा हो रहा है।

अदाणी समूह की कंपनियों का एबिटा 47 प्रतिशत बढ़कर 43,688 करोड़ रुपये पर पहुंच जाने की वजह से इनका बाजार पूंजीकरण तेजी से बढ़ा है। समूह की कंपनियों के पास सितंबर के अंत में 45,895 करोड़ रुपये की नकदी थी।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement