facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हॉन्ग-कॉन्ग को पछाड़ भारत फिर बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार

Advertisement

अभी हॉन्गकॉन्ग का बाजार 12 महीने आगे के 9 गुना पीई पर कारोबार कर रहा है जबकि भारत के लिए यह 20 गुना है।

Last Updated- June 14, 2024 | 11:42 PM IST
Market Capitalisation

भारतीय शेयर बाजारों ने एक बार फिर हॉन्ग-कॉन्ग को पीछे छोड़कर वैश्विक स्तर पर चौथे पायदान पर कब्जा जमाया है। चुनाव नतीजों के दिन के निचले स्तर से बाजारों में तीव्र सुधार के बाद भारत का बाजार पूंजीकरण 10 फीसदी बढ़कर 5.2 लाख करोड़ डॉलर यानी 435 लाख करोड़ रुपये (BSE में सूचीबद्ध कंपनियां) पर पहुंच गया।

इसकी तुलना में हॉन्ग-कॉन्ग का बाजार पूंजीकरण 5.17 लाख करोड़ डॉलर है, जो इस साल के उसके उच्चस्तर 5.47 लाख करोड़ डॉलर से 5.4 फीसदी कम है।

भारत ने हॉन्ग-कॉन्ग की मार्केट वैल्यू को इस साल पहली बार जनवरी में पीछे छोड़ा था। तब इन दोनों की बाजार वैल्यू कई बार एक दूसरे से कम या ज्यादा होती रही है। इस साल के निचले स्तर 4.3 लाख करोड़ डॉलर से हॉन्गकॉन्ग का बाजार पूंजीकरण 27 फीसदी चढ़ा है और इसका कारण हॉन्गकॉन्ग और चीन की इक्विटी में सुधार के अलावा पेइचिंग की नीतियां रही हैं।

अभी हॉन्गकॉन्ग का बाजार 12 महीने आगे के 9 गुना पीई पर कारोबार कर रहा है जबकि भारत के लिए यह 20 गुना है। प्राइस टु बुक के आधार पर भारत 3 गुना पर कारोबार कर रहा है जबकि हॉन्गकॉन्ग महज एक गुना पर।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement