facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IndusInd Bank Share फिर तेजी दिखाने को तैयार! स्टॉक पर ब्रोकरेज हुआ बुलिश, 30% अपसाइड के लिए BUY की सलाह

Advertisement

IndusInd Bank Share: ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इंडसइंड बैंक पर अपनी रेटिंग को 'न्यूट्रल' से अपग्रेड कर 'BUY' कर दिया है। साथ ही टारगेट प्राइस में भी इजाफा किया है।

Last Updated- June 18, 2025 | 10:59 AM IST
IndusInd Bank Share

IndusInd Bank Share Price: प्राइवेट सेक्टर बैंक इंडसइंड बैंक लिमिटेड के शेयर बुधवार (18 जून) को बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। शेयरों में यह तेजी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा के बैंक की रेटिंग अपग्रेड करने के चलते आई है। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इंडसइंड बैंक पर अपनी रेटिंग को ‘न्यूट्रल’ से अपग्रेड कर ‘BUY’ कर दिया है। साथ ही टारगेट प्राइस में भी इजाफा किया है।

IndusInd Bank: टारगेट प्राइस ₹1050| रेटिंग BUY|

नोमुरा ने इंडसइंड बैंक पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड कर ‘BUY’ कर दिया है। पहले यह ‘Neutral’ थी। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर 1050 रुपये कर दिया है। पहले यह 700 रुपये था। इस तरह, शेयर लगभग 30% का अपसाइड दे सकता है। इंडसइंड बैंक के शेयर मंगलवार को 809 रुपये पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें…Arisinfra Solutions IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, GMP दे रहा अच्छे संकेत; सब्सक्राइब करें या नहीं?

IndusInd Bank: नोमुरा ने क्यों अपग्रेड की रेटिंग?

नोमुरा ने इंडसइंड बैंक के शेयर की रेटिंग को अपग्रेड करने के पीछे कई पॉजिटिव कारण बताये हैं। नोमुरा ने यह भी कहा कि इंडसइंड बैंक की प्रॉफिटेबिलिटी की संभावनाएं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की तुलना में मजबूत हैं। नोमुरा के अनुसार, बैंक का वर्तमान वैल्यूएशन इसके एक वर्ष बाद के अनुमानित बुक वैल्यू प्रति शेयर के लगभग 0.9 गुना है, जो कि सस्ता प्रतीत होता है।

नोमुरा ने इंडसइंड बैंक की वर्तमान स्थिति की तुलना 2021 में आरबीएल बैंक और 2018 में यस बैंक की स्थिति से की है। तब नेतृत्व में बदलाव बाजार की एस्सेट क्वालिटी को लेकर चिंताओं के कारण हुआ था। उन मामलों में, भले ही शार्ट टर्म में स्टॉक का प्रदर्शन धीमा रहा हो, लेकिन ब्रोकरेज के अनुसार, जैसे-जैसे बुनियादी चीजें सुधरीं, आगे चलकर शेयर के प्रदर्शन में सुधार आया।

नोमुरा ने इंडसइंड बैंक के लिए FY27-28F प्रति शेयर आय (EPS) अनुमानों में 14-16% की वृद्धि की है। यह हाई नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) और कम क्रेडिट लागत के कारण है।

IndusInd Bank Stock History

इंडसइंड बैंक के शेयरों में हाल फिलहाल में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले एक महीने में बैंक के शेयर करीब 10 फीसदी चढ़ गए हैं। तीन महीने में शेयर में लगभग 25% की तेजी आई है। जबकि छह महीने में शेयर 12%, एक साल में 43% और दो साल में 35% से ज्यादा गिरा है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 1550 रुपये और 52 वीक्स लो 605.40 रुपये है। बीएसई पर बैंक का मार्केट कैप 66,336.61 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 10:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement