facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Infosys Q4 Results: मार्च तिमाही में ₹7,033 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 8% बढ़ा; गाइडेंस स्टेबल रखा

Advertisement

ऑपरेशंस से रेवेन्यू बीती तिमाही में सालाना आधार पर 7.9% बढ़कर 40,925 करोड़ रुपये रहा। ग्राहकों का खर्च कम रहने और ऑपरेशनल मार्जिन में परेशानियों के चलते कंपनी का मुनाफा घटा है।

Last Updated- April 17, 2025 | 4:59 PM IST
Infosys q1 results

Infosys Q4 Results: देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विस फर्म इंफोसिस ने गुरुवार (17 अप्रैल) को जनवरी-मार्च 2025 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष FY25 के लिए अपने फाइनेंशिएल रिजल्ट्स का ऐलान कर दिया। कंपनी के रेवेन्यू में इजाफा हुआ है। हालांकि, मुनाफे में सालाना आधार पर गिरावट आई है जिससे कंपनी कंपनी का प्रदर्शन मिलाजुला रहा।

इन्फोसिस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार 12% घटकर 7,033 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, ऑपरेशंस से रेवेन्यू बीती तिमाही में सालाना आधार पर 7.9% बढ़कर 40,925 करोड़ रुपये रहा। ग्राहकों का खर्च कम रहने और ऑपरेशनल मार्जिन में परेशानियों के चलते कंपनी का मुनाफा घटा है।

इन्फोसिस ने 22 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया

इन्फोसिस के बोर्ड ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ ही डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया। कंपनी ने फाइलिंग में कहा, “31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 22 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की गई है। वार्षिक आम बैठक और अंतिम डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 30 मई 2025 है। डिविडेंड का भुगतान 30 जून 2025 को किया जाएगा।”

इंफोसिस के शेयर बीएसई पर गुरुवार (17 अप्रैल) को ₹1,404.85 पर खुले और ₹1,378.60 के इंट्राडे लो पर गिरे। फिर ₹15.10 या 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹1,428.10 पर बंद हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने और फिर 90 दिनों के लिए रोक के बीच आईटी शेयरों में आई अस्थिरता के कारण 2025 में अब तक इंफोसिस के शेयरों में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement