facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Infosys के शेयर करीब 15 फीसदी टूटे; मार्केट कैप में 73,060 करोड़ रुपये की आई कमी

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 12:22 PM IST
Infosys Q4 Results

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 15 प्रतिशत टूट गया और इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 73,060.65 करोड़ रुपये घट गया। इससे पहले, कंपनी के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम अनुमान से नीचे रहे थे।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भी राजस्व में 4-7 फीसदी की कमजोर वृद्धि का अनुमान जताया है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 12.21 फीसदी की गिरावट के साथ 52 हफ्ते के निचले स्तर 1,219 रुपये पर आ गया।

एनएसई पर यह 14.67 फीसदी की गिरावट के साथ 52 हफ्ते के निचले स्तर 1,185.30 रुपये पर रहा। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 73,060.65 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,08,219.35 करोड़ रुपये पर आ गया।

इंफोसिस द्वारा घोषित वित्तीय परिणामों के मुताबिक उसका एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 7.8 फीसदी बढ़कर 6,128 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 5,686 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 12:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement