facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेपी मॉर्गन के बाद मोतीलाल ओसवाल भी इस Infra Stock पर हुआ बुलिश, 39% तक मिल सकता है रिटर्न; जानें टारगेट

Advertisement

Infra Stock: ब्रोकरेज का कहना है कि क्षमता बढ़ाने और लॉजिस्टिक्स के विस्तार से वित्त वर्ष 2027-28 में कंपनी के कमाई में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है।

Last Updated- March 13, 2026 | 12:33 PM IST
JSW Infra Stock

JSW Infra Stock: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध का असर वैश्विक बाजारों समेत भारतीय शेयर बाजारों पर भी दिख रहा है। इस हफ्ते बाजार में आई गिरावट से निवेशकों के 23 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा साफ हो चुके है। जंग के लंबा चलने की आशंकाओं ने निवेशकों के बीच चिंता को और बढ़ा दिया है। बाजार में इस स्थिति के बीच मोतीलाल ओसवाल ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर (JSW Infrastructure) पर बुलिश आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि क्षमता बढ़ाने और लॉजिस्टिक्स के विस्तार से वित्त वर्ष 2027-28 में कंपनी के कमाई में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है।

JSW Infra Stock पर टारगेट प्राइस: ₹360

मोतीलाल ओसवाल ने जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर पर खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 39 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 259 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 26 में माल ढुलाई की मात्रा में बढ़ोतरी लगभग 5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इसका कारण पारादीप लौह अयस्क टर्मिनल पर माल की वॉल्यूम में सुस्ती रहना है। इसके बावजूद कंपनी की लॉन्ग टर्म योजना के तहत वित्त वर्ष 2029-30 तक पोर्ट कैपेसिटी को सालाना 40 करोड़ टन तक बढ़ाने और एक ऐसा लॉजिस्टिक प्लेटफार्म विकसित करने का लक्ष्य है, जिससे लगभग 8,000 करोड़ रुपये का राजस्व और 25 प्रतिशत परिचालन लाभ मार्जिन हासिल किया जा सके।

ब्रोकरेज के अनुसार, आक्रामक लेकिन संतुलित पूंजी निवेश, ग्राहकों का विविधीकरण और मल्टी ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के सहारे कंपनी भारत के समुद्री और लॉजिस्टिक क्षेत्र में लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए मजबूत स्थिति में है।

JP Morgan ने JSW Infra Share पर शुरू की कवरेज

जेपी मॉर्गन ने जेएडब्ल्यू इंफ्रा पर भी ‘Overweight’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 310 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 310 प्रतिशत का अपसाइड रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर को जेएसडब्ल्यू समूह की मजबूत काम करने की क्षमता और समूह के भीतर अच्छे कारोबारी संबंधों का फायदा मिल रहा है। इसके चलते कंपनी की कार्गो संभालने की क्षमता वित्त वर्ष 2030 तक बढ़कर 40 करोड़ टन प्रति वर्ष से ज्यादा होने का अनुमान है, जो अभी की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच कंपनी की कमाई करीब 38% सालाना, ईबीआईटीडीए लगभग 30% सालाना और मुनाफा करीब 21% सालाना की दर से बढ़ सकता है।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 13, 2026 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement