facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

550% का मोटा डिविडेंड! कंप्रेसर बनाने वाली कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

Dividend Stocks: कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 55 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है

Last Updated- November 23, 2025 | 5:08 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कंप्रेसर और पंप बनाने वाली दिग्गज कंपनी इंगरसोल-रैंड (इंडिया) लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने 14 नवंबर को तिमाही नतीजों के साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 55 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित कर दिया था। यह डिविडेंड 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर मिलेगा, जो 550 फीसदी बैठता है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में ये फैसला लिया गया। इसका मतलब यह है कि जो लोग अभी कंपनी के शेयर रखते हैं, उन्हें दिसंबर में अच्छी-खासी रकम खाते में आएगी।

कब मिलेगा पैसा?

डिविडेंड लेने के लिए रिकॉर्ड डेट 25 नवंबर 2025 रखी गई है। यानी इस तारीख को जिसके डीमैट अकाउंट में इंगरसोल-रैंड के शेयर होंगे, वही इसके हकदार होंगे। पैसा अकाउंट में 11 दिसंबर 2025 को ट्रांसफर हो जाएगा।

Also Read: Corporate Action: अगले हफ्ते मार्केट में स्प्लिट-डिविडेंड-बोनस का मिलेगा तगड़ा मिश्रण, निवेशकों की चांदी

Q2 में कंपनी का हाल

30 सितंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की आय 321.94 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के 318.35 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है। टोटल इनकम भी बढ़कर 330.92 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 328.33 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च 247.38 करोड़ रुपये से बढ़कर 250.07 करोड़ रुपये हो गया। इस तिमाही में मुनाफा 60.35 करोड़ रुपये ही रहा, जो पिछले साल जितना ही है।

शेयर मार्केट में कंपनी का हाल

बीते शुक्रवार को BSE पर कंपनी के शेयर 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 3888.60 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 0.83 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अगले लंबे समय में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो बीते एक साल, दो साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: -6.98 फीसदी, 32.03 फीसदी और 510.17 फीसदी का रिटर्न दिया है।

बीते दस सालों में कंपनी का शेयर 402.44 फीसदी उछला है। कंपनी का मार्केट कैप 12,275.53 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयरों का 52-वीक हाई 4,699.90 रुपये जबकि 52-वीक लो 3,060.80 रुपये है।

Advertisement
First Published - November 23, 2025 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement