facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Inox Wind Q4 results: मुनाफा 5 गुना बढ़कर ₹190 करोड़ पर पहुंचा, कंपनी ने कमाए ₹1,310.65 करोड़

Advertisement

पूरे वित्त वर्ष (FY25) के लिए कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 105% बढ़कर ₹3,702 करोड़ हो गया। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष (FY24) में यह ₹1,808 करोड़ था।

Last Updated- May 30, 2025 | 7:00 PM IST
Inox Wind

Inox Wind Q4 results: विंड एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक आईनॉक्स विंड ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q4FY25 में कंपनी का मुनाफा लगभग पांच गुना बढ़कर ₹190 करोड़ पर पहुंच गया। यह बढ़त रेवेन्यू में तेज इजाफे के चलते हुई है।

नेट प्रॉफिट 5 गुना बढ़कर ₹190 करोड़

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पांच गुना लंबी छलांग लगाकर ₹190 करोड़ पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान तिमाही यानी Q4FY24 में यह 39 करोड़ रुपये था।

वहीं, पूरे वित्त वर्ष (FY25) में कंपनी ने ₹437.62 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष (FY24) में उसे ₹48.16 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था।

Also read: GDP: जीडीपी ग्रोथ रेट मार्च तिमाही में 7.4% रही, FY25 में 6.5% की दर से बढ़ी अर्थव्यवस्था

डबल हुई Inox Wind की कमाई

शेयर बाजार को दी सूचना के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू दो गुना बढ़कर ₹1,310.65 करोड़ हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹569.04 करोड़ था।

पूरे वित्त वर्ष (FY25) के लिए कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 105% बढ़कर ₹3,702 करोड़ हो गया। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष (FY24) में यह ₹1,808 करोड़ था।

NCLT की मंजूरी से Inox Wind की बैलेंस शीट हुई और मजबूत

INOXGFL ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर देवांश जैन ने कहा, “आईनॉक्स विंड लगातार शानदार नतीजे दे रही है और इस तिमाही में अब तक का सबसे ऊंचा मुनाफा दर्ज किया है। मैं यह भी घोषणा करता हूं कि NCLT ने आईनॉक्स विंड एनर्जी और आईनॉक्स विंड के बीच योजना (स्कीम ऑफ अरेंजमेंट) को मंजूरी दे दी है, जिससे आईनॉक्स विंड की बैलेंस शीट और मजबूत हुई है।”

1 जून से संजीव अग्रवाल होंगे Inox Wind के नए CEO

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने संजीव अग्रवाल की कंपनी के CEO के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। वह 1 जून 2025 से कंपनी के की मैनेजरियल पर्सन (Key Managerial Personnel) के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

अग्रवाल यह जिम्मेदारी कैलाश लाल ताराचंदानी की जगह संभालेंगे, जो वर्तमान में CEO हैं और अब उन्हें INOXGFL ग्रुप के रिन्यूएबल बिजनेस के ग्रुप चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Group CEO) की नई भूमिका में पदोन्नत किया गया है। वे कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल का हिस्सा बने रहेंगे।

Also read: सिर्फ 4% की दर से मिलेगा ₹5 लाख तक का लोन, वो भी बिल्कुल आसानी से; जानें कैसे कर सकते हैं KCC के लिए अप्लाई

Inox Wind की ऑर्डर बुक मजबूत

कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 में 1.5 गीगावॉट के ऑर्डर प्राप्त हुए। ताराचंदानी ने कहा, “हमारी डायवर्स ऑर्डर बुक 3.2 गीगावॉट की मजबूत स्थिति में है, जिसमें एनटीपीसी, सीईएससी, एनएलसी इंडिया, कंटिन्यूम, एमप्लस, हीरो फ्यूचर एनर्जी जैसे प्रतिष्ठित ग्राहक शामिल हैं। हमें विश्वास है कि भारत में विंड इंडस्ट्री के मजबूत आउटलुक के साथ, विंड OEMs और सर्विस प्रोवाइडर्स की मांग आगे भी मजबूत बनी रहेगी।”

शुक्रवार को BSE पर, आईनॉक्स विंड के शेयर 1.69% की बढ़त के साथ 195 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement