facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीमा कंपनियों ने जुलाई में SBI, Eternal और One97 में निवेश बढ़ाया, 1,600 करोड़ की निकासी भी की

Advertisement

बीमा कंपनियों ने टेक्नो इलेक्ट्रिक ऐंड इंजीनियरिंग कंपनी, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, केनरा बैंक, वैरोक इंजीनियरिंग और क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण से पूरी तरह निकासी कर ली।

Last Updated- August 17, 2025 | 10:30 PM IST
Insurance

देसी बीमा कंपनियों ने जुलाई में अपने पोर्टफोलियो में एसबीआई, इटर्नल और वन97 कम्युनेशंस जोड़े और इन तीन फर्मों में करीब 2,000 करोड़ रुपये निवेश किया। इसी के साथ उन्होंने कोफोर्ज, मैनकाइंड फार्मा और एलऐंटी फाइनैंस से अपनी हिस्सेदारी घटाई और कुल मिलाकर 1,600 करोड़ रुपये की निकासी की।

यह जानकारी नुवामा ऑल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट से मिली, जिसमें चार अग्रणी बीमा कंपनियों एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, कोटक महिंद्रा लाइफ और टाटा एआईजी लाइफ के पोर्टफोलियो डिस्क्लोजर का विश्लेषण किया गया। महीने के दौरान कई बड़ी खरीदारी के साथ-साथ बड़ी शेयर बिक्री भी हुई।

उदाहरण के लिए, एसबीआई ने पात्र संस्थागत नियोजन के जरिये 15,000 करोड़ रुपये जुटाए जबकि इन्वेस्को ने ब्लॉक डील के जरिए लोढ़ा डेवलपर्स में 1 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी। हाल में सूचीबद्ध कंपनियों ट्रैवल फ़ूड सर्विसेज और एंथम बायोसाइंसेज ने भी बीमा पोर्टफोलियो में अपनी जगह बनाई।

इसके विपरीत, बीमा कंपनियों ने टेक्नो इलेक्ट्रिक ऐंड इंजीनियरिंग कंपनी, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, केनरा बैंक, वैरोक इंजीनियरिंग और क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण से पूरी तरह निकासी कर ली।

अभी बीमा पोर्टफोलियो में अग्रणी तीन होल्डिंग्स एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक हैं। नुवामा के विश्लेषण से पता चला है कि मिडकैप सेगमेंट में बीमा कंपनियां बीएसई, कोफोर्ज और फेडरल बैंक को पसंद करती हैं जबकि स्मॉलकैप में उनका झुकाव कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, होनासा कंज्यूमर और सिटी यूनियन बैंक की ओर है।

Advertisement
First Published - August 17, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement