facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indegene IPO: आईपीओ में निवेश करें या नहीं? जानें सब्सक्रिप्शन स्टेटस से लेकर अन्य जानकारी

Advertisement

Indegene IPO: आईपीओ के तहत non institutional investors की श्रेणी को 4.13 गुना सब्सक्राइब किया गया जबकि retail individual investors का हिस्सा 1.50 गुना बुक हुआ। E

Last Updated- May 07, 2024 | 11:32 AM IST
Vikram Solar IPO
Indegene IPO

Indegene IPO Day 2: हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी कंपनी इंडिजीन (Indegene) के आईपीओ को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही आईपीओ को सभी श्रेणियों में शानदार रिस्पांस मिला और यह पूरी तरह से बुक हो गया। आईपीओ पेशकश के पहले दिन सोमवार को 1.67 गुना सब्सक्राइब किया गया।

आईपीओ के तहत non institutional investors की श्रेणी को 4.13 गुना सब्सक्राइब किया गया जबकि retail individual investors का हिस्सा 1.50 गुना बुक हुआ। Eligible Institutional Buyers के खंड को सिर्फ पांच प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया है।

आज का सब्सक्रिप्शन स्टेटस?

मंगलवार सुबह 10:57 बजे तक आईपीओ को 2.42 गुना सब्सक्राइब किया गया है। संस्थागत निवेशक ने 0.06 गुना या 6%, गैर-संस्थागत निवेशक (NII) 6.18 गुना, खुदरा निवेशकों ने 2.11 गुना और कर्मचारी आरक्षित ने 1.87 गुना सब्सक्राइब किया।

कब खुला आईपीओ?

Indegene का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6 मई, 2024 को खुला था और 8 मई को बंद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: NSE के आईपीओ का इंतजार और बढ़ा, जानें कब तक आएगा

क्या है प्राइस बैंड?

Indegene IPO ने 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर के लिए अपना प्राइस बैंड 430 रुपये से 452 रुपये के बीच तय किया है।

जानें कब अलॉट होंगे शेयर

कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट गुरुवार, 9 मई, 2024 तक हो सकता है।

कब होगी IPO लिस्टिंग?

Indegene IPO की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों पर सोमवार, 13 मई, 2024 को होगी।

यह भी पढ़ें: Belstar Microfinance ने 1,300 करोड़ रुपये के IPO के लिए दस्तावेज जमा कराए

कंपनी कहां करेगी फंड का इस्तेमाल ?

नए शेयरों की बिक्री से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने, अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

क्या करती है इंडिजीन ?

वर्ष 1998 में स्थापित इंडिजीन औषधि, जैव-प्रौद्योगिकी और चिकित्सा उपकरण कंपनियों को उत्पाद विकास, उनकी बाजार पेशकश और बिक्री बढ़ाने में मददगार समाधान मुहैया कराती है।

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement