Power Sector Boost: भारत का पावर सेक्टर एक निर्णायक ग्रोथ फेज में प्रवेश कर रहा है, जिसमें ट्रांसमिशन इक्विपमेंट देश के बढ़ते एनर्जी इकोसिस्टम की रीढ़ बनकर उभर रहा है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि नेशनल इलेक्ट्रिसिटी प्लान (FY23-32) के तहत लगभग 9 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना है, जो देश में बिजली के ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और खपत के तरीके को बदलने वाली है। इस मेगा बूस्ट से पावर स्टॉक्स की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ेगी। ऐसे माहौल में सही स्टॉक्स का चयन बेहद अहम हो जाता है। ब्रोकरेज हाउस ने अपने दो पसंदीदा पावर स्टॉक के रूप में सीजी पावर (CG Power) और अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स (Atlanta Electricals) को चुना है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस पर खरीदारी (BUY) की सलाह के साथ कवरेज शुरू किया है। स्टॉक पर अगले 12 महीने के नजरिए से टारगेट प्राइस 900 रुपये प्रति शेयर रखा है। बुधवार को BSE पर शेयर 824.90 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक करीब 9.22 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।
ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि CG Power ट्रांसमिशन सेक्टर में बड़े संभावित बाजार का लाभ उठाने के लिए बेहतर स्थिति में है, क्योंकि इसकी मौजूदा और आने वाली क्षमता विस्तार योजनाएं मजबूत हैं। कंपनी LT मोटर मार्केट में लीडर है। CG Power अपने HT मोटर पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ा रही है और हमें उम्मीद है कि आने वाली कुछ तिमाहियों में इंडस्ट्रियल सेगमेंट में मांग में सुधार का भी इसे फायदा मिलेगा। दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास 1.58 लाख करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक भी है।
यह स्टॉक फिलहाल FY27 और FY28 के अनुमानित मुनाफे के आधार पर क्रमशः 80.5x और 59.2x के P/E पर ट्रेड कर रहा है। हमारा मानना है कि मौजूदा कैपेक्स के साथ अगले दो वर्षों में CG ट्रांसफॉर्मर मार्केट में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरेगा। साथ ही, OSAT सुविधा का पूरी तरह संचालन शुरू होने से कंपनी की ग्रोथ में मजबूत उछाल देखने को मिल सकता है।
Also Read: Vedanta Demerger: 5 कंपनियों में बन जाएंगे शेयरधारक! कैसे तय होगी शेयर की कीमत, जानें सबकुछ
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का दूसरा पसंदीदा पावर स्टॉक अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स है। ब्रोकरेज ने खरीदारी (BUY) की सलाह के साथ इस शेयर पर भी कवरेज शुरू किया है। स्टॉक पर अगले 12 महीने के नजरिए से टारगेट प्राइस 1650 रुपये प्रति शेयर रखा है। बुधवार को BSE पर शेयर 1473.25 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक करीब 12 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।
ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि यह स्टॉक फिलहाल FY27E और FY28E की अनुमानित कमाई के आधार पर क्रमशः 40.8x और 26.6x के P/E पर ट्रेड कर रहा है। हम इस स्टॉक पर कवरेज की शुरुआत BUY रेटिंग के साथ कर रहे हैं और इसका टारगेट प्राइस 1,650 तय किया है, जो मार्च 2028E के EPS के 32x पर आधारित है। यह वैल्यूएशन अभी भी CG Power के मुकाबले लगभग 55% के डिस्काउंट पर है।
जैसे ही कंपनी 400kV और 765kV ट्रांसफॉर्मर सेगमेंट में ऑर्डर हासिल करना और उन्हें पूरा करना शुरू करेगी, स्टॉक में री-रेटिंग की संभावना बन सकती है।
Also Read: Canara Robeco के इस हाइब्रिड फंड का जलवा, 38 साल में 47 गुना रिटर्न, SIP करने वाले बने करोड़पति
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि यह बड़े पैमाने का निवेश चक्र, जो FY22–23 के आसपास शुरू हुआ था, अब ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की कंपनियों के लिए मजबूत ग्रोथ में बदलता नजर आ रहा है। कंपनियों के ऑर्डर बुक बढ़े हैं, रेवेन्यू में सुधार हुआ है और पूरे सेक्टर में मुनाफा भी मजबूत हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, यह रफ्तार आने वाले कुछ वर्षों तक जारी रहने की उम्मीद है, जिसे घरेलू परियोजनाओं और वैश्विक बाजारों से बढ़ती मांग का समर्थन मिलेगा।