facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इन्वेस्टर्स, ट्रेडर्स ध्यान दें! स्टॉक मार्केट में 1 जनवरी 2025 से लागू हो गए ये बड़े बदलाव, समझ लें क्या होगा असर

Advertisement

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की तरफ से जारी सर्कुलर के अनुसार, सेंसेक्स के वीकली कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार के बजाय अब हर सप्ताह के मंगलवार को एक्सपायर होंगे।

Last Updated- January 02, 2025 | 9:16 PM IST
Stock Market

Stock Market 2025: घरेलू शेयर बाजारों में नए साल के पहले दिन बुधवार (1 जनवरी) को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पॉजिटिव नोट पर खुलने के बाद सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों प्रमुख बेंचमार्क गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

इस बीच, सेंसेक्स, बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 की एक्सपायरी 1 जनवरी, 2025 से बदल गई हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सर्कुलर के अनुसार, सेंसेक्स के वीकली कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार के बजाय अब हर सप्ताह के मंगलवार को एक्सपायर होंगे।

इसके अलावा सेंसेक्स, बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 (Sensex 50) के मंथली कॉन्ट्रैक्ट हर महीने के आखिरी मंगलवार को एक्सपायर होंगे। पिछले साल 2024 तक सेंसेक्स का मंथली कॉन्ट्रैक्ट हर महीने के आखिरी शुक्रवार को एक्सपायर होता था। वहीं, बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 का मंथली कॉन्ट्रैक्ट महीने के अंतिम सोमवार और गुरुवार को एक्सपयार होता था।

इतना ही नहीं सेंसेक्स के तिमाही और सेमी-एनुअल कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी में भी बदलाव हुआ है। बीएसई (BSE) के सर्कुलर में कहा गया है कि इसे एक्सपायरी मंथ के शुक्रवार से बदलकर मंगलवार कर दिया गया है।

Video : देखें, 2024 के ‘सुपर फ्लॉप’ IPOs

Video: देखें, लाखों का मुनाफा दे सकते हैं, 2025 के ये बड़े IPO

शेयर बाजार की 2025 में छुट्टियों की लिस्ट;

भारतीय शेयर बाजारों में साल 2025 में कुल 14 ट्रेडिंग छुट्टियां होंगी। इनमें फरवरी, मई, नवंबर और दिसंबर में एक-एक छुट्टी होगी, जबकि मार्च और अगस्त में दो-दो। अप्रैल और अक्टूबर में तीन-तीन छुट्टियां रहेंगी।

फरवरी 26 (बुधवार): महाशिवरात्रि

मार्च 14 (शुक्रवार): होली

मार्च 31 (सोमवार): ईद-उल-फितर (रमज़ान ईद)

अप्रैल 10 (गुरुवार): श्री महावीर जयंती

अप्रैल 14 (सोमवार): डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती

अप्रैल 18 (शुक्रवार): गुड फ्राइडे

मई 1 (गुरुवार): महाराष्ट्र दिवस

अगस्त 15 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस

अगस्त 27 (बुधवार): गणेश चतुर्थी

अक्टूबर 2 (गुरुवार): महात्मा गांधी जयंती/दशहरा

अक्टूबर 21 (मंगलवार): दिवाली

अक्टूबर 22 (बुधवार): दिवाली बलिप्रतिपदा

नवंबर 5 (बुधवार): प्रकाश पर्व (श्री गुरु नानक देव जयंती)

दिसंबर 25 (गुरुवार): क्रिसमस

दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग

दिवाली (अक्टूबर 21) के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। इसके समय की घोषणा स्टॉक एक्सचेंज बाद में करेगा।

वीकेंड पर पड़ने वाले त्योहार

कुछ प्रमुख त्योहार जैसे गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), श्री राम नवमी (6 अप्रैल), मुहर्रम (6 जुलाई) रविवार को पड़ेंगे, जबकि बकरीद (7 जून) शनिवार को होगी।

Year ender: 2024 में Investors ने Share Market से कमाए 77 लाख 66 हजार करोड़, 2025 में आप कितना कमाएंगे? पढ़ें…

 

Advertisement
First Published - January 1, 2025 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement