facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘ओपन मार्केट’ में पुनर्खरीद से निवेशक निराश

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:58 PM IST
Investor

वन97 कम्युनिकेशंस (Paytm) का शेयर बुधवार को करीब 2 प्रतिशत गिर गया, भले ही कंपनी ने 850 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद की घोषणा की है। निवेशकों को कंपनी द्वारा अपनाए गए ‘ओपन मार्केट’ विकल्प से निराशा मिली। बाजार कारोबारियों का कहना है कि पुनर्खरीद आकार और ओपन मार्केट रूट के तहत अधिकतम पुनर्खरीद भाव अनुकूल होगा, क्योंकि कंपनियां काफी कम दर पर शेयर पुन: खरीदना चाहेंगी। इसके अलावा, मुश्किल से ही पूरी पुनर्खरीद राशि का इस्तेमाल किया जाता है। तुलनात्मक तौर पर, ‘टेंडर’ रूट ज्यादा लोकप्रिय है, क्योंकि इसमें कंपनी द्वारा तय अधिकतम कीमत पर ही शेयर पुन: खरीदे जाते हैं और पूरी राशि का इस्तेमाल भी होता है।

वर्ष 2010 से ओपन मार्केट विकल्प के जरिये की गईं 178 पुनर्खरीद के अध्ययन से दिलचस्प रुझानों का पता चला है। वास्तविक पुनर्खरीद कीमत कंपनी द्वारा निर्धारित अधिकतम पुनर्खरीद भाव के मुकाबले औसत 20 प्रतिशत कम थी। प्राइम डेटाबेस के आंकड़े से पता चलता है कि इसके अलावा, इस्तेमाल की गई राशि इन कंपनियों द्वारा तय अधिकतम पुनर्खरीद आकार के मुकाबले 25 प्रतिशत कम थी।

पेटीएम ने 850 करोड़ रुपये का अधिकतम पुनर्खरीद आकार तय किया है और कहा है कि वह निर्धारित राशि का कम से कम 50 प्रतिशत इस्तेमाल करेगी। अधिकतम पुनर्खरीद कीमत 810 रुपये पर तय की गई है, जो उसके पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 53 प्रतिशत ज्यादा है। इसका मतलब है कि यदि शेयर कीमत मौजूदा स्तरों पर कमजोर रहती है तो डिजिटल भुगतान कंपनी को काफी कम दर पर शेयर पुनर्खरीद का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़े: अमेरिकी मुद्रास्फीति में नरमी से बॉन्ड, रुपये में तेजी

इक्विरस के प्रबंध निदेशक अजय गर्ग ने कहा, ‘सामान्य तौर पर कंपनियां इसलिए पुनर्खरीद की घोषणा करती हैं, क्योंकि वे सोचती हैं कि मौजूदा बाजार भाव सस्ता है। वे मानती हैं कि यह समय उनकी नकदी के इस्तेमाल के लिए बेहतर अवसर है। साथ ही, वे निवेशकों को इसे लेकर भी कुछ संकेत देना चाहती हैं कि पुनर्खरीद से मूल्य बढ़ता है। यही वजह है कि वे काफी ऊंची कीमतों की पेशकश करती हैं।’ बाजार नियामक द्वारा हाल में जारी चर्चा पत्र में ओपन मार्केट विकल्प की प्रमुख खामियों पर विचार किया गया था।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 9:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement