facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में मचा कोहराम, निवेशकों के कुल 17.77 लाख करोड़ रुपये डूबे

Advertisement

BSE का मानक सूचकांक सेंसेक्स 900.91 अंक यानी 1.41 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 63,148.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

Last Updated- October 26, 2023 | 7:50 PM IST

घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में चौतरफा गिरावट रहने से निवेशकों की कुल 17.77 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब चुकी है।

पश्चिम एशिया में तनाव गहराने के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी निकालने से भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है।

BSE का मानक सूचकांक सेंसेक्स 900.91 अंक यानी 1.41 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 63,148.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। यह गिरावट का लगातार छठा सत्र रहा और इस दौरान सेंसेक्स में कुल 3,279.94 अंक यानी 4.93 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आ चुकी है।

इस चौतरफा गिरावट का असर निवेशकों के पूंजीकरण पर पड़ा है और उनकी पूंजी इन छह सत्रों में ही कुल 17,77,622.41 करोड़ रुपये तक कम हो चुकी है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल पूंजीकरण अब 3,06,04,802.72 करोड़ रुपये रह गया है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘निवेशक पश्चिम एशिया में पैदा हुए संकट को लेकर परेशान हैं। आर्थिक अनिश्चितता और ब्याज दरों से जुड़ी चिंताएं भी धारणा को प्रभावित कर रही हैं।’

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 7:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement