facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रक्षा कंपनी एसएमपीपी, ब्रिगेड होटल समेत 8 फर्मों को IPO की मंजूरी

Advertisement

आठ फर्मों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये संयुक्त रूप से 6,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है।

Last Updated- February 04, 2025 | 10:34 PM IST
Top Performing IPO in 2025

रक्षा उपकरण विनिर्माता एसएमपीपी, ब्रिगेड होटल और पीवीसी ब्लेंड आधारित निर्माण सामग्री बनाने वाली कंपनी कुमार आर्क टेक सहित आठ फर्मों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये संयुक्त रूप से 6,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है।

सेबी ने जिन अन्य कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दी है, उनमें सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस, इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज, ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स और प्रोस्टार्म इन्फो सिस्टम्स शामिल हैं। नियामक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इन फर्मों का लक्ष्य कुल मिलाकर 6,500 करोड़ रुपये से अधिक जुटाना है। सेबी को अक्टूबर और नवंबर के बीच इन कंपनियों से आईपीओ लाने के आवेदन मिले थे। इसके लिए 28-31 जनवरी के बीच सेबी ने निष्कर्ष जारी किए। सेबी की भाषा में निष्कर्ष मिलने का मतलब सार्वजनिक निर्गम लाने की अनुमति है।

इस बीच, वाहन कलपुर्जा कंपनी विनी कॉरपोरेशन ने बिना कोई कारण बताए 27 जनवरी को आईपीओ लाने के अपने आवेदन को वापस ले लिया। दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार, एसएमपीपी लिमिटेड के 4,000 करोड़ रुपये के आईपीओ में 580 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है। इसके अलावा प्रवर्तक शिव चंद कंसल ने 3,420 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे। ब्रिगेड होटल वेंचर्स आईपीओ के जरिये 900 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस निर्गम से मिली 481 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा 412 करोड़ रुपये कंपनी को तथा 69 करोड़ रुपये इसकी सहायक कंपनी एसआरपी प्रॉसपेरिटा होटल वेंचर्स लिमिटेड को आवंटित किए जाएंगे।

कुमार आर्क टेक के आईपीओ में 240 करोड़ रुपये का नए निर्गम और 500 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है। सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस के आईपीओ में 550 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 50 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है। भाषा

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 10:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement